add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'कौन बनेगा करोड़पति' में युवराज सिंह ने जीते 25 लाख रु.

सीजन के आखिरी शो में युवराज सिंह के साथ पहुंची विद्या बालन

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - November 10, 2017 1:06 PM IST

युवराज सिंह © Getty Images
युवराज सिंह © Getty Images

क्रिकेट के मैदान पर छक्कों की बारिश करने वाले युवराज सिंह ने सभी फैंस का तो दिल जीता ही है, लेकिन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में भी उन्होंने अपने ज्ञान से सभी को अपना मुरीद बना लिया। कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन के आखिरी शो में युवराज सिंह अभिनेत्री विद्या बालन के साथ पहुंचे और उन्होंने 13 सवालों का सही जवाब देते हुए 25 लाख रु. जीत लिए। युवराज सिंह ने कहा कि जीती हुई रकम वो अपनी फाउंडेशन यू वी कैन फाउंडेशन को देंगे जो कि कैंसर पीड़ितों की मदद करती है।

कौन बनेगा करोड़पति के दौरान युवराज सिंह ने कैंसर से अपनी जंग की कहानी भी बताई। इस दौरान वो भावुक भी हुए और रोने लगे। युवराज ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे लिए ये मानना बेहद मुश्किल था कि मुझे भी कैंसर हो सकता है। युवराज ने कहा, ‘जब मैं कैंसर से गुजर रहा था तो मैंने इसके बारे में सोचा था। मैं सोचता था कि सही हुआ तो समाज के लिए कुछ करूंगा, लोगों का इलाज कराऊंगा। हमारे यहां कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता कम है। कई लोगों को लगता है कि ये हाथ लगाने से फैल जाता है। इस गलतफहमी को जागरुकता के जरिए खत्म करना जरूरी है। मेरी फाउंडेशन उन छोटे बच्चों के लिए काम कर रही है जिन्हें कैंसर हो जाता है और उनके पास पैसा नहीं होता।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/acc-u-19-asia-cup-2017-afghanistan-thrash-pakistan-by-7-wickets-658679″][/link-to-post]

वैसे आपको बता दें क्रिकेट की दुनिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने टीम इंडिया में वापसी की तैयारियां शुरू कर दी है। युवराज सिंह बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग में जुट गए हैं और वो यो-यो टेस्ट की तैयारियां कर रहे हैं। टीम इंडिया में एंट्री पाने के लिए यो-यो टेस्ट पास करना जरूरी है जिससे किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस का पता चलता है। युवराज सिंह ने अब उसे पास करने का मन बना लिया है।