राहुल-हार्दिक ने चहल को रोका, अंपायर ने याद दिला दिया नियम
WI vs IND: राहुल-हार्दिक ने चहल को रोका, अंपायर ने याद दिला दिया नियम
युजवेंद्र चहल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर चुके थे लेकिन द्रविड़ और हार्दिक ने उन्हें रोक दिया
Written by Bharat Malhotra Last Published on - August 4, 2023 10:23 AM IST
IND vs WI: Yuzvendra Chahal In Batting Order Confusion; What Law Says
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. गुरुवार को ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेले गए मैच में मेजबान ने चार रन से जीत हासिल की. कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 48 और निकोलस पूरन ने 41 रन की पारियां खेलीं. इनके अलावा वेस्टइंडीज का कोई अन्य बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया.
गेंदबाजी की बात करें युजवेंद्र चहल ने 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. वहीं अर्शदीप सिंह ने दो ही विकेट लिए. कप्तान हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
खराब रही भारत की शुरुआत
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ईशान किशन (6) और शुभमन गिल (3) रन बनाकर आउट हो गए. पहले पांच ओवरों में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पविलियन लौट चुके थे. स्कोर था 4.5 ओवर में 28 रन रन. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने टीम को संभाला. यादव ने 21 गेंद पर 21 रन बनाए. वहीं वर्मा ने 22 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. वर्मा का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था लेकिन वह काफी प्रभावी नजर आए.
मैच के आखिरी ओवर में हुआ ड्रामा
भारतीय पारी के आखिरी ओवर में कुलदीप यादव को रोमारियो शेपर्ड ने बोल्ड कर दिया. भारत को अभी 5 गेंद पर 10 रन चाहिए थे. और उसके हाथ में दो विकेट बाकी थी. यादव के आउट होने के बाद चहल बल्ला उठाकर चल दिए. हालांकि उन्हें इस बात का अहसास नहीं हुआ कि कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पंड्या उन्हें आवाज लगा रहे हैं. ये दोनों चाहते थे कि चहल की जगह मुकेश कुमार बल्लेबाजी के लिए नंबर 10 पर जाएं. इसके बाद चहल ने वापस डगआउट में जाने का फैसला किया.
अंपायर ने रोक दिया
चहल और मुकेश कुमार दोनों लोग मैदान पर थे. अंपायर ने दखल देते हुए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक को नियम याद दिलाया. उन्होंने बताया कि बल्लेबाज के आउट होने के बाद दूसरा बल्लेबाज जब मैदान पर पैर रख देता है तो उसकी पारी शुरू मानी जाती है. ऐसे में चहल वापस नहीं जा सकते.
अर्शदीप ने जगाईं उम्मीदें
19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो चौके लगाकर भारतीय उम्मीदों को परवान चढ़ाया था. अर्शदीप ने अंदरूनी सर्किल में एक अतिरिक्त फील्डर होने का पूरा फायदा उठाया. वेस्टइंडीज निर्धारित वक्त में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी इसी वजह से वह आउटफील्ड में चार फील्डर ही रख सकी. रोमारियो ने आखिरी ओवर में 10 रन बचा लिए. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मैच 6 अगस्त को खेला जाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.