मुंबई टी20 में अश्विन-सईद अजमल के रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे युजवेंद्र चहल?

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 8 विकेट हैं चहल के नाम

Edited By : Anoop Dev Singh |Dec 24, 2017, 06:23 PM IST

Published On Dec 24, 2017, 06:23 PM IST

Last UpdatedDec 24, 2017, 06:23 PM IST

साभार-पीटीआई
साभार-पीटीआई

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी के दम पर टीम इंडिया के सबसे बड़े शिकारी बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। युजवेंद्र के नाम 2 मैच में सबसे ज्यादा 8 विकेट हैं। युजवेंद्र चहल अगर टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वो अपनी ही टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन और पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

अश्विन और अजमल को पछाड़ने के करीब युजवेंद्र
युजवेंद्र चहल साल 2017 में टी20 में सबसे ज्यादा 23 विकेट ले चुके हैं। अगर वो एक विकेट और ले लेते हैं तो युजवेंद्र अश्विन का एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अश्विन ने साल 2016 में एक साल में 23 टी20 विकेट लिए थे। इसके साथ साथ अगर युजवेंद्र 2 विकेट ले लेते हैं तो वो श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड भी अश्विन के ही नाम है जिन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट लिए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/india-vs-sri-lanka-3rd-t20i-preview-and-likely-xis-hosts-will-look-out-for-series-whitewash-in-mumbai-672784″][/link-to-post]

चहल की नजरें पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल के रिकॉर्ड पर भी होंगी। अजमल के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 25 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इस साल युजवेंद्र 23 विकेट ले चुके हैं, अगर वो मुंबई टी20 में 3 विकेट झटक लेते हैं तो सईद अजमल का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। युजवेंद्र चहल के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना ज्यादा मुश्किल भी नहीं लग रहा है। उनकी फिरकी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। युजवेंद्र ने इंदौर और कटक में खेले गए मुकाबलों में 4-4 विकेट अपने नाम किए थे।

Editor's Pick