युजवेंद्र चहल के नाम बड़ा रिकॉर्ड, 350 टी-20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

युजवेंद्र चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को आउट कर टी-20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान बनाया. चहल 350 टी-20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 07, 2024, 09:01 PM IST

Published On May 07, 2024, 09:01 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2024, 09:01 PM IST

Yuzvendra chahal

(image credit-twitter)

Yuzvendra chahal 350 T20 Wickets: भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. चहल ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत को आउट कर टी-20 में 350 विकेट पूरे कर लिए. टी-20 में 350 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं.

युजवेंद्र चहल ने 300वें टी-20 मैच में यह कारनामा किया. राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा चहल ने दिल्ली की पारी के 14वें ओवर में ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया. टी-20 में यह उनका 350वां विकेट है. वह 350 विकेट लेने वाले दुनिया के 11वें और भारत के पहले गेंदबाज हैं. .

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल- 350 विकेट

पीयूष चावला- 310 विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 306 विकेट

भुवनेश्वर कुमार- 297 विकेट

अमित मिश्रा- 285 विकेट

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में युजवेंद्र चहल काफी महंगे साबित हुए. चहल ने चार ओवर के स्पेल में 48 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया. दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 221 रन बनाए.

बता दें कि चहल ने हाल ही में आईपीएल में 200 विकेट भी पूरे किए थे और वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने थे.

Editor's Pick