कोविड- 19 से उबरे Yuzvendra Chahal, फैन्स को इस अंदाज में कहा- शुक्रिया

श्रीलंका दौरे पर गए युजवेंद्र चहल कोरोना पॉजिटिव हुए क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए थे. कुछ दिन बाद वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

Edited By : India.com Staff |Aug 06, 2021, 10:24 PM IST

Published On Aug 06, 2021, 10:24 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2021, 10:24 PM IST

सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) कोविड- 19 वायरस से उबर चुके हैं. चहल भारतीय टीम के साथ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गए थे. वह इस दौरान इस घातक वायरस की चपेट में आ गए. चहल ने आज शाम टि्वटर पर यह जानकारी साझा करते हुए फैन्स को शुक्रिया कहा.

श्रीलंका दौरे पर चहल को दो वनडे और एक टी20 मैच खेलने का मौका मिला था. इसके बदा दूसरे टी20 मैच से पहले वह क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के संपर्क में आए थे, जिन्हें दूसरे मैच से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. क्रुणाल के संपर्क में आए 8 खिलाड़ियों को मेडिकल अधिकारियों ने क्वॉरंटीन में भेज दिया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/yuzi_chahal/status/1423642080576901120?s=20

इसके चलते भारतीय टीम को अंतिम 2 टी20 मैचों में सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ सीरीज खेलनी पड़ी थी और उसने अंतिम दोनों मैच हारकर 1-2 से यह टी20 सीरीज गंवा दी थी. इसके बाद जब भारतीय टीम को स्वदेश वापस लौटना था, तब युजवेंद्र चहल को RT-PCR टेस्ट में कोविड- 19 से पॉजिटिव पाया गया. उनके अलावा कृष्णप्पा गौतम भी पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि क्रुणाल पांड्या पहले ही पॉजिटिव थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

इसके चलते ये तीनों खिलाड़ी कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत बाकी भारतीय दल के साथ वापस स्वदेश नहीं लौट पाए थे. अब चहल पूरी तरह ठीक हैं और उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी.

चहल ने लिखा, ‘सकारात्मक व्यवहार के साथ नेगेटिव (कोविड टेस्ट में) आकर अच्छा महसूस हो रहा है. शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.’

Editor's Pick