युजवेंद्र चहल ने सिर्फ 29 गेंद पर लगा दी सेंचुरी, पूरा किया केविन पीटरसन का चैलेंज

युजवेंद्र चहल को केविन पीटरसन ने एक चैलेंज दिया. इसमें उन्हे 50 गेंद पर सेंचुरी पूरी करनी थी. और चहल ने कई गेंद बाकी रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 16, 2026, 01:59 PM IST

Published On Jun 16, 2026, 01:59 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2026, 01:59 PM IST

Yuzvendra Chahal century

Yuzvendra Chahal century

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन के अनोखे चैलेंज को पूरा किया. चहल, जो अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं, ने इस चैलेंज में अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया.

इस चैलेंज में युजवेंद्र चहल को 50 गेंद पर शतक बनाना था. और हर गेंद के बाद रफ्तार बढ़ती जाती है. इसकी शुरुआत 51 मील यानी करीब 82 किलोमीटर प्रति घंटा से हुई. हालांकि पीटरसन ने यहां एक और ट्विस्ट किया हुआ था. उन्होंने चहल के लिए काम को आसान बनाने के लिए बाउंड्री लाइन सिर्फ 40 मीटर की कर दी थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चहल ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. वह आगे निकले और उन्होंने दूसरी गेंद पर भी छक्का लगाया. तीसरी गेंद भी हवा में गई लेकिन चहल की किस्मत अच्छी थी कि वह कैच छूट गया. चौथी गेंद पर फिर छक्का लगा. और छठी गेंद पर चहल की किस्मत ने फिर साथ दिया और कैच छूट गया. और गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई.

चहल ने सातवीं गेंद पर छक्का लगाया लेकिन आठवीं गेंद पर वह कैच आउट हो गए. इससे उनका स्कोर घटकर 26 रन आ गया.


इस चैलेंज में यह एक शर्त थी कि हर बार आउट होने पर बल्लेबाज के पांच रन माइनस हो जाएंगे. 10 गेंद बाद चहल ने कुल 33 रन बना लिए थे. चहल ने सिर्फ 14 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की. इस पर पीटरसन ने उन्हें गले लगा लिया.

16वीं गेंद पर चहल ने कवर्स के ऊपर से छक्का लगाना चाहा लेकिन वह कैच हो गए और फिर उनके पांच रन कम हो गए. वह 20वें गेंद पर फिर कैच हुए और स्कोर हो गया 56. इसके बाद चहल छक्के पर छक्का लगाते रहे. और स्कोर पहुंच गया 25 गेंद पर 90 रन. आखिर 29वीं गेंद पर छक्के के साथ उनका शतक पूरा हो गया. उन्होंने पीटरसन के चैलेंज में एबी डि विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. चहल ने चैलेंज में 21 गेंद बाकी रहते शतक पूरा किया. और अपनी पारी में उन्होंने 17 छक्के लगाए.

चहल को आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में रीटेन किया था. चहल के लिए यह सीजन औसत रहा. उन्होंने 12 मैचों में 12 ही विकेट लिए. उनका औसत 32.08 का रहा. उनका स्ट्राइक-रेट 20.5 और इकॉनमी रेट 9.39 का रहा.

पंजाब किंग्स की टीम इस बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. टीम ने पहले सात में से कोई मैच नहीं गंवाया था. लेकिन इसके बाद टीम पटरी से उतर गई. और उसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने लगातार छह मैच गंवाए. टीम ने अपना आखिरी मैच जीता था. लेकिन यह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं रहा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick