- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Zaheer Abbas: Sarfraz Ahmed can’t continue to captain in all three formats
सरफराज तीनों प्रारूपों में कप्तान नहीं बने रह सकते : जहीर अब्बास
अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'एशियाई ब्रैडमैन' के नाम से मशहूर जहीर हाल में हृदय उपचार के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आए।
Published On Nov 25, 2018, 05:05 PM IST
Last UpdatedNov 25, 2018, 05:05 PM IST
Sarfraz-Ahmed (AFP Photo)
पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान सरफराज अहमद को खेल के कम से कम एक प्रारूप की कप्तानी छोड़ने को कहा है।
जहीर ने शनिवार को यहां एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा, ‘वह तीनों प्रारूपों में कप्तान नहीं बने रह सकते। यह दबाव उनके लिए काफी अधिक है। मुझे लगता है कि उन्हें खुद फैसला करना चाहिए कि वह किस प्रारूप की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं।’
अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘एशियाई ब्रैडमैन’ के नाम से मशहूर जहीर हाल में हृदय उपचार के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आए।
इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सरफराज तीनों प्रारूपों में कप्तानी और प्रदर्शन एक साथ कर सकते हैं। बेहतर यह होगा कि वह सिर्फ दो प्रारूपों पर ध्यान दें, इससे उसके प्रदर्शन में भी सुधार होगा।’
जहीर ने साथ ही कहा कि वह जब आईसीसी के अध्यक्ष थे तब उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से कहा था कि आईसीसी विवाद निवारण समिति के समक्ष बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजे का मामला दायर करके उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।
पाकिस्तान की टीम इस समय दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज में मेहमान न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है। सरफराज की कप्तानी में पाक ने हाल में लगातार 10 टी-20 सीरीज जीतने का कारनामा किया था।
(इनपुट-भाषा)