- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Zaheer Khan and Sagarika Ghatge to tie knot on November 27
27 नवंबर को सागरिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे जहीर खान
जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी की तारीख का ऐलान
Published On Sep 14, 2017, 06:40 PM IST
Last UpdatedSep 14, 2017, 06:40 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ‘चक दे गर्ल’ सागरिका घाटगे के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। जहीर और सागरिका की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है और 27 नवंबर को दोनों शादी करेंगे। इससे पहले मई में दोनों की सगाई हो चुकी है। दोनों की सगाई समारोह में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। मई में सगाई कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह जैसे सितारे शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ‘चमकने’ के लिए बेताब है ऑस्ट्रेलियाई टीम का ये ‘सितारा’
अब दोनों की शादी की तारीख का भी ऐलान हो गया है और दोनों 27 नवंबर को शादी करेंगे। इससे पहले सगाई के बाद एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, ”जहीर ने चुपचाप ही सगाई की प्लानिंग कर ली थी। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मुझे ये भी पता नहीं था कि जहीर ने मेरे लिए इतनी खूबसूरत रिंग खरीदी है। मैं उस लम्हें को बयां नहीं कर सकती। वो मेरे लिए कभी ना भूलने वाला पल है और मैं उसे ताउम्र याद रखूंगा। वो पल मेरे लिए बेहद खास है और मुझे खुशी है कि मुझे जहीर जैसा जीवनसाथी मिला।”
आपको बता दें कि जहीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले 92 टेस्ट मैच में 311 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 200 वनडे मैचों में 282 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं 17 टी20 मैचों में जहीर ने 17 विकेट झटके थे। जहीर फिलहाल आईपीएल में खेल रहे हैं और वो दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान भी हैं। जहीर ने अब तक आईपीएल में 100 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 102 विकेट झटके हैं। वहीं साल 2017 में उन्होंने 11 मैचों में 10 विकेट हासिल किए थे।