• Home
  • News
  • Zaheer Khan NOT HAPPY With EKANA Stadium Cricket Pitch said it Looked Like Punjab Curator

ऐसा लग रहा था कि यह पंजाब के क्यूरेटर ने..., हार के बाद निराश जहीर खान ने क्या-क्या कह दिया

लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर जहीर खान इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा ही नहीं कि वह घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 02, 2025, 11:16 AM IST

Published On Apr 02, 2025, 11:16 AM IST

Last UpdatedApr 02, 2025, 11:16 AM IST

Zaheer Khan talks about Ekana Pitch Controversy

लखनऊ की पिच से नाराज हैं जहीर खान

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पिचों को लेकर विवाद होने लगे हैं. पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस पर सवाल उठाए और फिर चेन्नई सुपर किंग्स भी इस लिस्ट में शामिल हो गई. ताजा विवाद लखनऊ सुपर जायंट्स का है. टीम के मेंटॉर जहीर खान तीसरी फ्रैंचाइजी बन गए हैं जो इकाना स्टेडियम के घरेलू मैदान की पिच से थोड़ा नाराज दिख रहे हैं.

मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के हाथों 8 विकेट से हार मिली. जहीर खान पिच से काफी निराश थे. और उन्होंने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा था कि लखनऊ के पिच क्यूरेटर इसे एक घरेलू मैच की तरह ले रहे थे. जहीर यहीं नहीं रुके. उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसा लगा कि पिच पंजाब के किसी क्यूरेटर ने तैयार की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

… क्या यह पंजाब का क्यूरेटर

जहीर ने कहा, ‘यह मेरे लिए थोड़ा निराशाजनक रहा. मैं इसे एक घरेलू मैच की तरह देखूं… ‘ उन्होंने आगे कहा, ‘आईपीएल में आपने देखा है कि टीमें किस तरह से थोड़ा सा और घरेलू लाभ लेना चाहती हैं. आप जानते हैं. और हां, उस नजरिये की बात करें, तो आपने देखा मेरी राय में कि क्यूरेटर इसे घरेलू मैच की तरह नहीं देख रहा था. ऐसा लग रहा था कि जैसे यहां पंजाब का क्यूरेटर था.’

इस पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा, ‘यह ऐसा है जिसका हल हम निकालेंगे. मेरे लिए भी यह नया सेटअप है. लेकिन, मुझे उम्मीद है कि यह पहला और आखिरी मैच होगा जब ऐसा हुआ है. क्योंकि आप लखनऊ के फैंस को भी निराश कर रहे हैं. वे इतनी उम्मीदों के साथ आते हैं कि टीम पहला घरेलू मैच यहां जीतेगी.’

मुंबई के खिलाफ है अगला मुकाबला

उन्होंने आगे कहा, ‘एक टीम के तौर पर हमें पूरा आत्मविश्वास है. हम मानते हैं कि हम मैच हार गए और चाहे जो कुछ करना पड़े. हम पूरी कोशिश करेंगे कि इन घरेलू मैचों का पूरा फायदा उठाएं. अभी यहां हमारे छह मैच और हैं.’

सुपरजायंट्स का अगला मैच 4 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेला जाएगा. इसमें लखनऊ के सामने मुंबई इंडियंस की टीम होगी जिसने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है. इसके बाद 8 तारीख को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली सुपरजायंट्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेलेगी.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick