add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी10 लीग में बंगाल टाइगर्स की तरफ से खेलेंगे जहीर खान

टूर्नामेंट इस महीने की 21 तारीख से दो दिसंबर तक खेले जाना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 6, 2018 9:05 AM IST

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा रहे जहीर खान, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह उन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें यूएई में होने वाली टी10 लीग की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने चुना गया है।

इस महीने की 21 तारीख से दो दिसंबर तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए बंगाल टाइगर्स ने जहीर को चुना है जबकि पंजाबी लीजेंड्स ने प्रवीण को अपनी टीम में शामिल किया है। टूर्नामेंट में आठ पूर्व भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे। एस बद्रीनाथ मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि गत चैम्पियन केरल किंग्स की ओर से रीतिंदर सिंह सोढ़ी खेलेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पख्तून्स की टीम में आरपी सिंह हैं तो वहीं राजपूत टीम ने खिलाड़ियों के ड्रा से मुनाफ पटेल को चुना है। टूर्नामेंट की नई टीम कराचियंस ने प्रवीण तांबे जबकि नॉर्दर्न वारियर्स ने अमितोज सिंह को टीम से जोड़ा है।

टूर्नामेंट में इस बार कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें केरल किंग्स, पंजाब लेजेंड्स, मराठा अरेबियंस, बंगाल टाइगर्स, द कराचियंस, राजपूत, नार्थन वॉरियर्स और पख्तूनस शामिल है। इन आठ टीमों के बीच 29 से अधिक मैच खेले जाएंगे। लीग में लगभग 80 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

गौरतलब है प्रवीण कुमार, आर पी सिंह और एस बद्रीनाथ ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। यह तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। आर पी सिंह तो 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।