- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Zaheer Khan: Team India have sufficient time to familier with English condition before test series
"भारत के पास इंग्लिश कंडीशन में ढलने का प्रयाप्त समय, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीत सकता है भारत"
अगस्त में भारत को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
Published On Apr 27, 2018, 09:23 PM IST
Last UpdatedApr 27, 2018, 09:23 PM IST
विराट कोहली (फाइल फोटो) © AFP
पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ इस साल होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एक महीने के अभ्यास का समय भारतीय खिलाड़ियों के लिए वहां की परिस्थितयों के अनुकूल ढलने के लिये पर्याप्त है। भारत जून में आयरलैंड के खिलाफ दो टी 20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद इंग्लैंड का दौरा करेगा जहां वह तीन से 17 जुलाई के बीच तीन टी 20 और इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम एक अगस्त से एजबेस्टन में होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट जाएगा।
जहीर ने कहा , ‘‘ परिस्थितियों में ढलने के लिए हमे पर्याप्त समय मिलेगा। अधिकतर खिलाड़ी एक से अधिक प्रारूप में खेल रहे हैं और प्रमुख खिलाड़ी विकेट और परिस्थितियों से तालमेल बिठा लेंगे।’’ प्रो स्टार अंडर -16 लीग ( वेस्ट ) की ट्रॉफी की शुरुआत करते हुए जाहिर ने कहा , ‘‘ इंग्लैंड का मौसम एक जैसा नहीं रहता है। बादल छाये रहने की स्थिति में गेंद स्विंग करती है। आखिर में आपको गेंदबाज या बल्लेबाज के रूप में इन परिस्थितियों से पार पाने के लिए सकारात्मक सोच और सही तकनीक की जरूरत पड़ती है। ’’
भारत की तरफ से 92 टेस्ट मैच खेलने वाले जहीर ने कहा कि भारत जब टेस्ट मैच खेलेगा तब इंग्लैंड में विकेट पहले की तुलना में कुछ ड्राय होंगे। उस समय मौसम कुछ हद तक एक जैसा रहता है और विकेट थोड़ा सूखा हो सकता है क्योंकि धूप खिली रहेगी। कप्तान विराट कोहली परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे , इस बारे में जहीर ने कहा , ‘‘ यह निजी फैसला है। यहां तक कि विराट का काउंटी क्रिकेट में खेलना भी टीम का नहीं निजी फैसला है। हमारे पास जिस तरह की टीम है उनमें से अधिकतर इंग्लैंड में खेल चुके हैं और वहां की परिस्थितियों से वाकिफ हैं। ’’