WATCH: एक्शन पर उठे थे सवाल, अब जमान खान ने डेविड वॉर्नर की बोलती बंद कर दी
WATCH: एक्शन पर उठे थे सवाल, अब जमान खान ने डेविड वॉर्नर की बोलती बंद कर दी
सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में जमान खान पर संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के आरोप लगे थे. मैच के दौरान डेविड वॉर्नर भी इसे लेकर अंपायर्स से बात करते दिखे थे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 14, 2026 7:20 PM IST
Zaman Khan
BBL में अपनी बॉलिंग एक्शन को लेकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज जमान खान दो दिन पहले काफी चर्चा में थी. सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में उनके संदिग्ध बॉलिंग एक्शन को लेकर डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज ने भी शिकायत की थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा था. मगर अब जमान खान ने अपनी गेंदबाजी से सबकी बोलती बंद कर दी है.
ब्रिस्बेन हीट का हिस्सा जमान खान ने बुधवार को बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की. होबार्ट हरिकेन्स के सामने आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ छह रन का लक्ष्य था, जमान खान ने इस ओवर में कहर बरपा दिया. उनकी पहली बॉल पर डॉट खेलने के बाद नाथन एलिस ने दूसरी बॉल पर एक रन बनाए, वहीं अगली दो बॉल पर निखिल चौधरी रन नहीं बना पाए. ओवर की पांचवीं बॉल पर जमान खान ने निखिल चौधरी को आउट कर दिया. अब आखिरी बॉल पर होबार्ट हरिकेन्स को पांच रन बनाने थे, जमान खान की आखिरी गेंद पर सिर्फ दो रन बने और ब्रिस्बेन हीट ने यह मुकाबला तीन रन से अपने नाम कर लिया.
जमान खान पर सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के आरोप लगे थे. मैच के दौरान डेविड वॉर्नर भी इसे लेकर अंपायर्स से बात करते दिखे थे. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनके वीडियो और फोटो शेयर कर उनके एक्शन पर सवाल उठाए थे.
पाकिस्तान की टीम का हिस्सा हैं जमान खान
जमान खान पाकिस्तान की टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए एक वनडे और 10 टी-20 मैच खेला है. वह पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा हैं.
ब्रिस्बेन हीट की जीत के बाद मेलबर्न रेनेगेड्स भी बाहर
इस मुकाबले के नतीजे का असर मेलबर्न रेनेगेड्स पर पड़ा है, जो अब खिताबी रेस से बाहर हो गई है. एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर्स पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुकी थीं. दूसरी ओर होबार्ट हरिकेंस को इस हार से खास फर्क नहीं पड़ा है, यह टीम पहले ही क्वालीफायर्स में जगह बना चुकी थी. वहीं 9 में से 5 मैच जीतकर ब्रिस्बेन हीट ने अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है.
मैच की पूरी कहानी
बुधवार को होबार्ट में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ब्रिस्बेन हीट ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए. इस टीम ने 46 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे, यहां से मैट रेनशॉ ने नाथन मैकस्वीनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. रेनशॉ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. नाथन मैकस्वीनी ने 32 गेंदों में 7 चौकों के साथ 49 रन बनाए, जबकि मैक्स ब्रायंट ने 20 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से रिली मेरेडिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन एलिस और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले.
इसके जवाब में होबार्ट हरिकेंस की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी. 26 के स्कोर तक 2 विकेट गंवाने के बाद ब्यू वेबस्टर ने बेन मैकडरमॉट के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 98 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 124 के स्कोर तक पहुंचाया. ब्यू वेबस्टर 43 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैकडरमॉट ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
इनके अलावा, निखिल चौधरी ने 16 रन, जबकि मैथ्यू वेड ने 11 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम से जैवियर बार्टलेट ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, इनके अलावा, मैथ्यू कुहनेमैन ने 2 विकेट निकाले. माइकल नेसर, जमान खान और मार्नस लाबुशेन ने 1-1 विकेट हासिल किया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.