• Home
  • News
  • zee to launch 4 new sports channels, unite8 will change the broadcasting experience

खेलों की दुनिया की बदलेगी लाइव तस्वीर, Zee लाएगा 4 नए चैनल, FIFA World Cup पर भी नजर

Zee Entertainment Limited ने भारत में खेलों के प्रसारण अनुभव को बदलने का इरादा कर लिया है. जल्द ही कंपनी चार नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करेगी.

Edited By : Bharat Malhotra |May 27, 2026, 08:20 AM IST

Published On May 27, 2026, 08:20 AM IST

Last UpdatedMay 27, 2026, 08:20 AM IST

Zee Entertainment Enterprises enters new era with Unite8 Sports launch, eyes FIFA rights

Zee Entertainment Enterprises enters new era with Unite8 Sports launch

भारत अब स्पोर्ट्स लविंग कंट्री से स्पोर्ट्स प्लेइंग कंट्री बनता जा रहा है. यानी अब लोगों को सिर्फ देखना ही पसंद नहीं है बल्कि खेलना भी पसंद है. खेलों के लिए लोगों के मन में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए Zee Entertainment Enterprises Ltd. (‘Z’) ने खेल प्रसारण के क्षेत्र में अपना विस्तार करने का फैसला किया है. कंपनी Unite8 Sports के नाम से अपने नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने का फैसला किया है. कंपनी कुल चार स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करेंगी. इन चैनल के जरिए खेल के चाहने वालों का एक्सपीरियंस बदल जाएगा.

कंपनी क विजन साफ है. भारत में अब क्रिकेट के इतर भी काफी खेल देखे और पसंद किए जाते हैं. दर्शकों की रूचि कई अन्य खेलों में भी है. फुटबॉल दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल है. भारत में भी युवाओं के बीच वह खासा लोकप्रिय है. इसके अलावा क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती और कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भी आज की पीढ़ी बहुत दिलचस्पी ले रही है. इसी बढ़ती मांग और लोकप्रियता को देखते हुए ZEE ने अपने स्पोर्टस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खास रणनीति बनाई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ज़ी 4 नए चैनल लॉन्च करेगा. Unite8 Sprots1 और Unite8 Sprots1 HD हिंदी में लॉन्च होंगे वहीं Unite8 Sprots2 और Unite8 Sprots2 HD इंग्लिश में प्रसारण करेंगे. कंपनी का उद्देश्य अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों के बीच अपनी जगह और पहुंच बनाना है. ताकि खेल का कॉन्टेंट व्यापक क्षेत्र तक पहुंच सके.

खेलों के साथ जी का पुराना रिश्ता है. आईपीएल से पहले आईसीएल लॉन्च करना हो या जी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए दर्शकों को प्रसारण का अलग अनुभव देना. ZEE पहले ही ऐसा करता रहा है. इसके साथ ही अपने मनोरंजन चैनल्स पर भी कंपनी खेल आयोजनों का प्रसारण करती रही है. जिसे काफी पसंद किया गया था. अब इसी अनुभव और रेस्पॉन्स को देखते हुए कंपनी एक ऐसा नेटवर्क तैयार कर रही है जो पूरी तरह से स्पोर्ट्स को समर्पित हो.

कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स बिजनेस को मजबूत करने के लिए मैनेजमेंट लेवल पर भी बदलाव किए हैं. मराठी मूवी क्लस्टर का सफल संचालन कर चुके भावेश जनावलेकर को Unite8 Sports का चीफ बिजनेस ऑफिसर बनाया गया है. कंपनी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में स्पोर्ट्स डिविजन तेजी से विस्तार करेगा.

बढ़ रही लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट की मांग
भावेश जनावलेकर ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में अब ऐसे खेलों की मांग बढ़ रही है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हों लेकिन भारतीय दर्शकों से भी जुड़ाव रखते हों. उन्होंने कहा कि लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट की मांग लगातार बढ़ रही है और दर्शक अब अलग-अलग खेलों को भी उतनी ही दिलचस्पी से देख रहे हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick