ZIM vs BAN: यासिर अली का अर्धशतक गया बेकार, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया

ZIM vs BAN 1st t20: जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट और वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी बांग्लादेश की शुरुआत हार के साथ हुई है. जिम्बाब्वे ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 32 रन से हरा दिया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 15, 2026, 10:23 PM IST

Published On Jul 15, 2026, 10:23 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2026, 10:23 PM IST

जिम्बाब्वे ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 32 रन से धूल चटा दी है. इस जीत के साथ सीरीज में मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त मिल गई है. दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच को जिम्बाब्वे ने पारी और 85 रन से अपने नाम किया था. इसके बाद जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. अब जिम्बाब्वे तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज भी जीतना चाहेगी. जिसके अगले दो मैच 17 जुलाई और 19 जुलाई को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जाने हैं.

बेनेट और बर्ल ने खेली शानदार पारी

पहले टी20 मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तादिवानाशे मारुमानी के साथ 21 गेंदों में 37 रन जोड़े. मारुमानी 9 गेंदों में महज 14 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद बेनेट ने डियन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की. मायर्स 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान सिकंदर रजा ने भी इतने ही रन की पारी खेली. जबकि बेनेट ने 30 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 44 रन बनाए. इनके अलावा, रयान बर्ल ने 25 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ नाबाद 30 रन जुटाए. मेहमान टीम की तरफ से नाहिद राणा ने 26 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट निकाले. मोहम्मद सैफुद्दीन ने 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिर्फ 138 रन पर ढेर हो गई बांग्लादेश

इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम सिर्फ 19 ओवरों में 138 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. सैफ हसन और तंजीद हसन तमीम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की. सैफ 12 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद टीम ने 78 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए.

यहां से यासिर अली ने मेहदी हसन (19) के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की. लेकिन 130 के स्कोर पर छठा विकेट गिरने के बाद टीम अपने खाते में सिर्फ 8 रन ही जुटा सकी. यासिर अली ने 38 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 54 रन बनाए. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा ने 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट निकाले. मिल्टन शुम्बा ने 1 विकेट अपने नाम किया

Editor's Pick