×

जिंबाब्वे, अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने तोड़ा 34 साल पुराना रिकॉर्ड

अफगानिस्तान का एक बल्लेबाज और जिंबाब्वे के तीन बल्लेबाज ही छू सके दहाई का आंकड़ा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 4, 2016 1:51 PM IST

अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेला गया तीसरा मैच बल्लेबाजों के लिये अनचाहा रिकॉर्ड लाया© Getty Images
अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेला गया तीसरा मैच बल्लेबाजों के लिये अनचाहा रिकॉर्ड लाया© Getty Images

अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्रिकेट के एक अनचाहा रिकॉर्ड बना। दोनों टीमों के 18 बल्लेबाज मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। शारजहां में खेले गए इस तीसरे वनडे मैच में जीत जिंबाब्वे के हाथ लगी लेकिन उसकी टीम के सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके जबकि अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद शहजाद दहाई की संख्या तक पहुंचने वाले एकलौते बल्लेबाज रहे। इससे पहले 1981 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच एक वनडे मैच में 17 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। हाल ही में पहली बार अंतरराट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की वनडे रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाने वाली अफगान टीम तीसरे वनडे में सिर्फ 16.1 ओवर खेल सकी। ALSO READ: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड

TRENDING NOW

जिम्बाब्वे ने तीसरे वन-डे में अफगानिस्तान को 117 रन के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखी है। जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवरों में मात्र 175 रन बना सकी। जिंबाब्वे की ओर से हैमिल्टन मसाकद्ज़ा, रिचमंड मुतुंबामी और ग्रीम क्रेमर ने दहाई के आंकड़े को छूआ। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने बेहद धारदार गेंदबाजी की और अफगानिस्तान को उनके न्यूनतम स्कोर 58 रनों पर ढेर कर दिया। जिम्बाब्वे के ल्यूक जोंगवे ने पहली बार पांच विकेट लिए जबकि नेविल मादजिवा ने तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान को मात्र 16.1 ओवर में ऑलआउट कर दिया। दोनों टीमों के गेंदबाजों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाजों ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया जिसको दोनों टीमे कभी याद नहीं करना चाहेगी। ALSO READ: केविन पीटरसन ने आंखों पर पट्टी बांधकर की छक्कों की बारिश