- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Zimbabwe eliminated from world Cup 2023 Scotland beat by 31 runs in ICC World Cup qualifiers 2023 match
World Cup 2023: स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे का सपना तोड़ा, वर्ल्ड कप से किया बाहर
स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य रखा था, जिम्बाब्वे की टीम 203 रन पर ढेर हो गई.
Published On Jul 04, 2023, 08:24 PM IST
Last UpdatedJul 04, 2023, 08:24 PM IST
Sco vs zim (Photo-ICC)
स्कॉटलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे का वर्ल्ड कप खेलने का सपना तोड़ दिया है. आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर सिक्स मैच में मंगलवार को स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हरा दिया. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य रखा था, जिम्बाब्वे की टीम 203 रन पर ढेर हो गई.
Zimbabwe are knocked out ?
Scotland produce an impressive bowling display to stun Zimbabwe and keep World Cup hopes alive ?#CWC23 | #ZIMvSCO: https://t.co/zwhuDUToRP pic.twitter.com/v1qxMsRuJS
— ICC (@ICC) July 4, 2023
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 234 रन बनाए. माइकल लीस्क ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. मैथ्यू क्रॉस ने 38 रन, ब्रैंडन मैकमुलेन ने 34 रन और जार्ज मुंशी ने 31 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने तीन और टेंटई चतारा ने दो विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 41.1 ओवर में 203 रन पर ढेर हो गई. रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. वेस्ले मधीवीरे ने 40 रन और सिकंदर रजा ने 34 रन का योगदान दिया. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. सीन विलियम्स ने सिर्फ 12 रन बनाए. स्कॉटलैंड के लिए क्रिस सोल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.
Disappointing end to Zimbabwe’s Super Six campaign as Scotland prevail by 31 runs#ZIMvSCO | #CWC23 pic.twitter.com/dUeH4OQfS7
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 4, 2023
बता दें कि इससे पहले स्कॉटलैंड की टीम ने भी वेस्टइंडीज को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया था. स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात दी थी.
जिम्बाब्वे की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले में श्रीलंका से हार से बाद मुश्किल में आ गई थी और उसे विश्व कप की रेस में बने रहने के लिए स्कॉटलैंड को हराना जरूरी थी, मगर जिम्बाब्वे की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना मुकाबला हार गई और इसी के साथ ही टीम के विश्व कप खेलने का सपना टूट गया.