जिम्बाब्वे की टीम वर्ल्ड कप खेलने की हकदार थी, हार के बाद फैंस हुए निराश

जिम्बाब्वे की टीम स्कॉटलैंड से हारकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 04, 2023, 09:19 PM IST

Published On Jul 04, 2023, 09:19 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2023, 09:19 PM IST

zim vs sco

zim vs sco (Photo-twitter)

जिम्बाब्वे की टीम का भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेने का सपना मंगलवार को टूट गया. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफायर के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हरा दिया. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य रखा था, जिम्बाब्वे की टीम 203 रन पर ढेर हो गई. स्कॉटलैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज को भी वर्ल्ड कप की रेस से बाहर किया था. वहीं जिम्बाब्वे की इस हार के बाद सोशल मीडिया फैंस निराश है.

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिम्बाब्वे की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और वह वर्ल्ड कप 2023 खेलने की हकदार थी. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वर्ल्ड कप में कम से कम 12 टीम होनी चाहिए थी. जिम्बाब्वे की हार के बाद सोशल मीडिया फैंस निराश हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें लोगों की प्रतिक्रिया:

Editor's Pick