- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Zimbabwe recall Sikandar Raza for Bangladesh tour
बोर्ड के साथ विवाद सुलझा, बांग्लादेश के खिलाफ टीम में लौटे सिकंदर रजा
रजा जिम्बाब्वे टीम के साथ बांग्लादेश के दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे।
Published On Sep 25, 2018, 06:52 PM IST
Last UpdatedSep 25, 2018, 06:52 PM IST
Sikandar Raza ©AFP
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सिकंदर रजा को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली विदेशी सीरीज के लिए टीम में वापस बुलाया है। गौरतलब है कि बोर्ड और रजा के बीच चल रहा कॉन्ट्रेक्ट विवाद अब सुलझ गया है।
रजा बिना बोर्ड से एनओसी लिए इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलने गए थे। 32 साल के रजा कनाडा को जब ग्लोबल टी20 लीग में भी बोर्ड की अनुमति के बिना हिस्सा लेने से रोका गया तो उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट रद्द करने की बात कही। जिसके बाद बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए घोषित स्क्वाड में उन्हें शामिल नहीं किया।
हालांकि सोमवार को बोर्ड के साथ बैठक के बाद रजा ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी जिसके बाद उनकी स्क्वाड में वापसी हुई है। रजा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बोर्ज के साथ सुलह की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं इस खबर से बहुत ज्यादा खुश हूं और जिम्बाब्वे क्रिकेट का शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने इस मामले को जल्दी सुलझा लिया।
रजा जिम्बाब्वे टीम के साथ बांग्लादेश के दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनके खेलने की पुष्टि नहीं हुई है।