Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 9:34 AM IST

Zimbabwe Squad for T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने भारत-श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सौंपी गई है, वहीं युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को भी मौका दिया गया है. आईसीसी क्वालीफायर और पाकिस्तान दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 22 साल के बेनेट के पास अब वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का मौका होगा.
चोट से रिकवरी करने वाले तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को शामिल किया गया है. मुजारबानी नवंबर में पाकिस्तान में खेली गई टी20 त्रिकोणीय सीरीज में शामिल थे. मुजारबानी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जबकि ब्रैडली इवांस और टिनोटेंडा मापोसा जिम्बाब्वे के सीम-बॉलिंग विकल्पों को गहराई देंगे.
स्पिन विभाग अनुभव और नियंत्रण पर निर्भर है, जिसमें अनुभवी ग्रीम क्रेमर की वापसी हुई है. वह वेलिंगटन मसाकाद्जा के साथ नजर आएंगे. जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी लाइन-अप में युवा प्रतिभा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण नजर आता है. युवा बल्लेबाज तादिवानाशे मारुमनी भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होंगे. दूसरी ओर विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर शीर्ष क्रम में अपने अनुभव से टीम को मजबूती देंगे. इन सभी के अलावा ऑलराउंडर रयान बर्ल अपनी पावर-हिटिंग और लेग-स्पिन से टीम को संतुलन प्रदान करते नजर आएंगे.
टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे को ‘ग्रुप बी’ में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और सह-मेजबान श्रीलंका की टीम शामिल है. जिम्बाब्वे 9 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में ओमान के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा. इसके बाद टीम 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया, जबकि 17 फरवरी को आयरलैंड से खिलाफ उतरेगी. 19 फरवरी को जिम्बाब्वे का सामना श्रीलंका से होगा.
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
