- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Zimbabwe Tour Of Pakistan: Zimbabwe cricketers Regis Chakabva and Timycen Maruma tests COVID-19 positive
जिम्बाब्वे के 2 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में थे शामिल
जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को अब 27 अक्टूबर को क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद एक बार और कोरोना वायरस का टेस्ट कराना होगा
Published On Oct 23, 2020, 05:09 PM IST
Last UpdatedOct 23, 2020, 05:09 PM IST
Regis Chakabva @getty (File Image)
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में पाकिस्तान दौरे के लिए बतौर स्टैंडबाय शामिल किए गए दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों में विकेटकीपर रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) और बल्लेबाज टिमिकेन मरुमा (Timycen Maruma) है.
दोनों पाकिस्तान दौरे के लिए 25 सदस्यों की टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में इस्लामाबाद पहुंची 20 सदस्यों की जिम्बाब्वे की टीम में ये खिलाड़ी शामिल नहीं थे।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक एक बयान में कहा, चकवा और मारुमा, साथ ही अन्य दो संक्रमित कर्मचारी, फिलहाल कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सेल्फ आइसोलेशन में हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और जल्द ही काम पर वापस आने का स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा, संक्रमित और प्रभावित लोगों की मदद के अलावा, हम अपनी सुविधाओं और कर्मचारियों के संबंध में सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करना जारी रखेंगे, और कोरोनो वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए और कदम उठाएंगे।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टेस्ट कप्तान पद से हटाए जा सकते हैं अजहर अली
जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को अब 27 अक्टूबर को क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद एक बार और कोरोना वायरस का टेस्ट कराना होगा। जिम्बाब्वे की टीम अपने पाकिस्तान दौरे पर 3 वनडे और 3 टी 20 मुकाबला खेलेगी।