Zimbabwe vs Bangladesh, Only Test: Mahmudullah ने ठोके नाबाद 150 रन, अगले दिन कर दिया 'संन्यास' का ऐलान

महमूदुल्लाह का यह कदम आश्चर्य करने वाला है क्योंकि उन्होंने तीनों प्रारूपों में खेलने की मंजूरी दी थी.

Edited By : India.com Staff |Jul 10, 2021, 02:32 PM IST

Published On Jul 10, 2021, 02:32 PM IST

Last UpdatedJul 10, 2021, 02:32 PM IST

Zimbabwe vs Bangladesh, Only Test: बांग्लादेशी बल्लेबाज महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 150 रन की नाबाद पारी खेली है, लेकिन इसके एक दिन बाद ही उन्होंने भविष्य में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने की इच्छा जाहिर की है. महमूदुल्लाह की इस घोषणा से ना सिर्फ साथी खिलाड़ी, बल्कि टीम मैनेजमेंट भी हैरान है. महमूदुल्लाह 49 टेस्ट की 93 पारियों में अब तक 2764 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 16 अर्धशतक भी जड़े हैं.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक शीर्ष रैंक के अधिकरी ने क्रिकबज से कहा, “हां, महमूदुल्लाह ने बताया है कि इस मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट आगे नहीं खेलना चाहते. लेकिन उन्होंने आधिकारिक रूप से हमें कुछ नहीं बताया है और हम देख रहे हैं कि वह भावना में बह के कोई फैसला ले रहे हैं या नहीं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महमूदुल्लाह ने खुद स्वीकार्य किया था कि वह इस अवसर से खुश हैं जबकि उन्होंने यह भी कहा था कि उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में मानसिक रूप से ढ़लने में दिक्कत होती है.

महमूदुल्लाह का यह कदम आश्चर्य करने वाला है क्योंकि उन्होंने तीनों प्रारूपों में खेलने की मंजूरी दी थी. बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन अकरम खान ने हाल ही में बताया था कि सभी राष्ट्रीय अनुबंध संभावितों ने इसके लिए मंजूरी दी थी.

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, “किसी ने भी आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं कहा है. हालांकि, एक ने मुझे बताया कि महमूदुल्लाह जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट आगे नहीं खेलना चाहते हैं और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में सभी को यह बताया है.”

Editor's Pick