HomePhotosIPL 2026 Auction Highlights: 10 पॉइंट्स में जान लीजिए आईपीएल ऑक्शन में क्या हुआ, क्या रहीं खास बातें
IPL 2026 Auction Highlights: 10 पॉइंट्स में जान लीजिए आईपीएल ऑक्शन में क्या हुआ, क्या रहीं खास बातें
IPL 2026 के आईपीएल प्लेयर्स ऑक्शन में किन-किन खिलाड़ियों पर लगा दांव. और क्या रहे 10 अहम पॉइंट्स.
By Bharat MalhotraLast Updated on - December 18, 2025 5:13 PM IST
Sunrisers Hyderabad auction table
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी खत्म हो गई. मंगलवार को हुई इस नीलामी में 77 खिलाड़ियों पर 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए. 10 पॉइंट्स में समझते हैं आईपीएल ऑक्शन 2026 की पूरी कहानी.
Cameron-green IPL Price
कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे
कैमरन ग्रीन के बारे में यह बात तो पहले से तय मानी जा रही थी कि वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे. और ऐसा हुआ भी. ग्रीन पर बोली लगाने के लिए टीमों में काफी रोमांच देखा गया. कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास काफी बजट था और यही दो टीमें ग्रीन को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे रहीं. आखिर बाजी केकेआर के हाथ लगी. कोलकाता ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. उन्होंने अपने ही देश के मिशेल स्टार्क का स्टार्क तोड़ा. स्टार्क को आईपीएल 2024 में कोलकाता ने ही 24.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा था.
PRASHANT-VEER
चेन्नई ने लगाया दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ा दांव
चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत किफायती खरीदारी के लिए जाना जाता है. लेकिन मंगलवार को दो अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए उन्होंने जमकर बोली लगाई. 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा और बाएं हाथ के खिलाड़ी प्रशांत वीर, जो 20 साल के हैं, के लिए 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए. ये चेन्नई के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे. इसके साथ ही यूपी के ये दो खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.
Liam Livingstone
TRENDING NOW
लियाम लिविंगस्टन की किस्मत जाग गई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लिविंगस्टन को रिलीज कर दिया था. बीते सीजन में वह सिर्फ 112 रन बना पाए थे. लेकिन इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर की काबिलियत से सब वाकिफ हैं. हालांकि पहले राउंड में जब वह नीलामी में आए तो किसी ने नहीं खरीदा. लेकिन दूसरी बार तो ऐसा लगा कि जैसे टीमें अपनी गलती सुधारना चाहती हों. लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबर्दस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला. लखनऊ के पास तो पर्स खत्म हो गया वर्ना बोली तो उसने और लगानी थी. आखिरी काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा.
prithvi-shaw-dc-back
पृथ्वी साव को मिल गया खरीदार
पृथ्वी साव को कभी भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा था. लेकिन अनुशासन की कमी और खराब फॉर्म ने उन्हें न सिर्फ भारतीय टीम से बाहर किया बल्कि वह बीते सीजन तो वह आईपीएल में भी किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. मुंबई की टीम से बाहर हुए सो अलग. पहली बार 75 लाख के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा. दूसरी बार भी वह अनसोल्ड रहे. लगा इस बार भी साव के साथ वही कहानी दोहराई जाएगी. लेकिन तीसरी बार आखिर दिल्ली कैपिटल्स ने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर भरोसा जताया और अपनी टीम का हिस्सा बनाया. साव 2018 से लेकर 2024 तक दिल्ली के लिए खेले.
Matheesha-Pathirana
मतीशा पथिराना ने बना दिया रिकॉर्ड!
श्रीलंका के युवा पेसर मतीशा पथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था. इस स्लिंगी ऐक्शन वाले पेसर ने तभी कहा था कि चेन्नई से यह गलती हो गई है. आईपीएल नीलामी में जब वह उतरे तो यह लगा भी. कई टीमें उन्हें टीम का हिस्सा बनाना चाहती थीं. पर आखिर में बाजी कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथ लगी. पथिराना, आईपीएल में श्रीलंका के सबसे महंगे खिलाड़ी बने.
Mustafizur Rahman
मुस्ताफिजुर रहमान पर भी मेहरबान
बांग्लादेश के पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को गति परिवर्तन का एक्सपर्ट माना जाता है. पर उनके लिए जो मुकाबला देखा गया वह हैरान करने वाला रहा. कोलकाता ने एक बार फिर पर्स खर्च किया और 9.20 करोड़ रुपये में बाएं हाथ के इस पेसर को अपनी टीम का हिस्सा बनाया.
aquib-nabi
आकिब डार को मिला घरेलू क्रिकेट के अच्छे प्रदर्शन का इनाम
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार के नाम की चर्चा काफी चल रही थी. दिल्ली कैपिटल्स ने इस 29 साल के पेसर को 30 लाख के बेस प्राइस से 8.40 करोड़ रुपये की रकम में खरीदा. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मैचों में 15 विकेट लिए. रणजी ट्रॉफी सीजन में भी उन्होंने 44 विकेट अपने नाम किए. इरफान पठान उनके बारे में बताते हैं कि डार के पास रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन वह गेंद को सही लाइन और लेंथ के साथ-साथ स्विंग करवाने की महारथ रखते हैं.
जोश इंग्लिश पर क्यों जताया भरोसा?
ऑस्ट्रेलिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह पूरे सीजन का 25 फीसदी ही खेल पाएंगे. उनकी शादी है और इस वजह से वह पूरा सीजन नहीं खेल सकते. इसके बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ रुपये में खरीदा. अब संजीव गोयनका की टीम से गलती हो गई है या फिर उन्होंने बड़ा रणनीतिक दांव खेला है, यह तो वक्त ही बताएगा.
Sarfaraz Khan
5 साल बाद सरफराज खान की हुई एंट्री
सरफराज खान की पांच साल बाद आईपीएल में वापसी हुई. चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा. उन्होंने आईपीएल में 40 मैचों में 23.21 के औसत से 138.24 के स्ट्राइक-रेट से 441 रन बनाए हैं. सरफराज के करियर के लिए यह वापसी संजीवनी साबित हो सकती है.
कॉन्वे को नहीं मिला खरीदार
न्यूजीलैंड के ओपनर डेवॉन कॉन्वे और ऑस्ट्रेलिया के पेसर स्पेन्सर जॉनसन के लिए कोई खरीदार सामने नहीं आया. यह बात हैरान करने वाली रही. इन दोनों का टी20 रिकॉर्ड अच्छा है लेकिन किसी भी टीम ने इन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.