- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- साल 2025 में अब तक 18 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, सबसे ज्यादा भारतीय
साल 2025 में अब तक 18 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, सबसे ज्यादा भारतीय
Published On Aug 25, 2025, 10:09 AM IST
Last UpdatedAug 25, 2025, 10:09 AM IST
भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.
चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को संन्यास की घोषणा की. वह लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. आखिरी बार वह जून 2023 में भारत के लिए खेलते नजर आए थे. पुजारा इस साल रोहित और विराट कोहली के बाद इस साल संन्यास लेने वाले तीसरे दिग्गज खिलाड़ी हैं.
इस साल अब तक छह भारतीय क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास
साल 2025 में 18 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स ने संन्यास का ऐलान किया, जिसमें छह भारतीय है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लिया, वहीं वरुण आरोन, ऋद्धिमान साहा, पीयूष चावला और चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की.
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर होने वाले खिलाड़ी (साल 2025)
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास होने वाले विदेशी खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, अफगानिस्तान के शापूर जादरान, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने, साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और वेस्टइंडीज के ही आंद्रे रसेल का नाम शामिल है.
साल 2025 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल है. दोनों खिलाड़ियों के संन्यास ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था, वहीं इनके अलावा श्रीलंका के दिग्गज एंजलो मैथ्यूज ने भी टेस्ट को अलविदा कहा.
साल 2025 में वनडे से रिटायर होने वाले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े चेहरे ने इस साल वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जिसमें मार्कस स्टोइनिस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल जैसे नाम शामिल हैं. इनके अलावा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने भी वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की.