×

300 करोड़ का तलाक, गर्लफ्रेंड से थप्पड़; विवादों से भरी रही है इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की जिदंगी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल क्लार्क अपनी निजी जिदंगी को लेकर हमेशा विवादों में रहे हैं.

michael clarke and Kyly

michael clarke and Kyly

Controversial Life of Michael Clarke: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान माइकल क्लार्क की जिदंगी काफी विवादों से घिरी रही है. बात उनके और उनकी पत्नी की रिश्ते की हो या गर्लफ्रेंड के साथ उनकी अनबन की. क्लार्क हमेशा विवादों और सुर्खियों में बने रहते हैं.

माइकल क्लार्क ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की चर्चित मॉडल काइली से शादी की थी. हालांकि इन दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी थी.

शादी के सिर्फ 8 साल के बाद यह कपल एक दूसरे से अलग हो गया और दोनों ने कानूनी प्रकिया के अनुसार तलाक लिया. दोनों की तलाक की खबरें की काफी चर्चा हुई थी.

TRENDING NOW


माइकल क्लार्क और केली की तलाक के कारण ने सबको हैरान कर दिया था. दरअसल, कलार्क अपनी असिस्टेंट साशा आर्मस्ट्रांग के साथ अफेयर चला रहे थे. दोनों के फोटोज भी वायरल हुए थे. जैसे ही इसकी जानकारी काइली को मिली उन्होंने क्लार्क से तलाक का मन बना लिया.

क्रिकेट जगत का यह काफी महंगे तलाक में से एक रहा. काइली और क्लार्क के बीच तलाक की सेटेलमेंट राशि 40 मिलियन डॉलर की थी. इसे अगर भारत के रुपये में देखें तो यह लगभग 300 करोड़ रुपये के आसपास की है.

तलाक के बाद क्लार्क जेड यारब्रॉज के साथ संपर्क में आए और उन्हें अपना गर्लफ्रेंड बनाया. हालांकि इस रिश्ते में भी क्लार्क पर धोखे के आरोप लगे और साल 2023 में जेड ने सरेआम क्लार्क को कई थप्पड़ मारे थे.

क्लार्क को थप्पड़ लगने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. जेड ने माइकल क्लार्क पर किसी और के साथ संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए थे और अपना गुस्सा थप्पड़ मारकर व्यक्त किया था.

Clarke batting during a Test match

आपको बता दें कि क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी हैं. उनकी कप्तानी में ही कंगारू टीम ने साल 2015 का वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

Trending This Week