• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL Auction:मुंबई इंडियंस किस पर करेगी RTM का इस्तेमाल, ये 4 हैं बड़े विकल्प

IPL Auction:मुंबई इंडियंस 4 खिलाड़ियों में से किस पर करेगी RTM का इस्तेमाल

Edited By : Bharat Malhotra | Nov 15, 2024, 09:58 AM IST

Published On Nov 15, 2024, 09:58 AM IST

Last UpdatedNov 15, 2024, 09:58 AM IST

मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले अपने पांच बड़े नामों का ऐलान किया जिसे उसने रीटेन किया है. तो कौन-कौन हो सकते हैं मुंबई के RTM

1 /6

किसके लिए इस्तेमाल होगा RTM

लेकिन यहां मुंबई के सामने एक पेंच है. आरटीएम के नियम के अनुसार टीमें अधिकतम छह खिलाड़ियों को रीटेन तो कर सकती हैं. लेकिन उसमें से अधिकतम पांच खिलाड़ी ही कैप्ड हो सकते हैं. और मुंबई की टीम इस सीमा को पूरा कर चुकी है. यानी अब मुंबई की टीम सिर्फ एक खिलाड़ी – जो अनकैप्ड हो, को अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है.

2 /6

ईशान किशन के लिए नहीं इस्तेमाल होगा RTM

अब यहां सवाल उठता है कि क्या ईशान किशन अब मुंबई की टीम का भी हिस्सा नहीं होंगे. या मुंबई उन्हें नीलामी में अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास करेगी. हालांकि मुंबई अब इस विकेटकीपर बल्लेबाज या टिम डेविड के लिए ही सही, अब आरटीएम नहीं इस्तेमाल कर सकती है. तो बड़ा सवाल- आखिर मुंबई अपना RTM इस्तेमाल किस खिलाड़ी पर करेगी. यहां उसके पास विकल्प कौन हैं- पीयूष चावला, आकाश मधवाल, नमन धीर या फिर निहाल वढेरा.

3 /6

पीयूष चावला

बात पीयूष चावला की. चावला दो बार वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप. लेकिन चूंकि उन्हें अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले पांच साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, तो आईपीएल के नए नियम के अनुसार वह तकनीकी रूप से अनकैप्ट ही होंगे. चावला लेग स्पिनर हैं और 35 साल की उम्र में भी मुंबई उन पर दांव खेल सकती है. 2023 में उन्होंने 22 और 2024 में 13 विकेट लिए थे. और मुंबई वैसे भी अपने खिलाड़ियों को अपने साथ रखने का काम करती है.

4 /6

आकाश मधवाल

आकाश मधवाल 30 साल के पेसर हैं. आईपीएल 2023 में उन्होंने अपने प्रदर्सन से प्रभावित किया. उनका रनरेट नियंत्रण में था और वह ऐसे गेंदबाज के रूप में सामने आए जो न सिर्फ अंतिम ओवरों में रन रोक सकता है बल्कि उसमें विकेट लेने की भी काबिलियत है. एलिमिनेटर में उन्होंने 3.3 ओवरों में पांच रन देकर पांच विकेट लिए थे. हालांकि उनका अगला सीजन यानी 2024 अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 11 रन प्रति ओवर से ऊपर से रन दिए थे. और मुंबई के लिए भी यह सीजन अच्छा नहीं रहा था.

5 /6

निहाल वढेरा

निहाल वढ़ेरा, 24 साल के बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2023 में 14 मैच मिले. उन्होंने दो हाफ सेंचुरी भी लगाईं. लेकिन 2024 में उनकी भूमिका कम हो गई. उन्हें सिर्फ छह मैच मिले. स्ट्राइक रेट भी 130 से कम रहा. और यह बात उनके खिलाफ जा सकती है. मुंबई ने अपने रिटेंशन में चार बल्लेबाज रखे हैं. यानी यह संकेत भी हो सकता है कि टीम गेंदबाजों पर बोली लगाने को लेकर ज्यादा रणनीति बना सकती है.

6 /6

नमन धीर

नमन धीर बीते साल ही मुंबई की टीम में आए थे. वह शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उनका स्ट्राइक रेट 177.21 का रहा. सात पारियों में उन्होंने दिखाया कि तेज बल्लेबाजी का हुनर उन्हें आता है. ध्रुव के खेलने का तरीका हार्दिक पंड्या की तरह है. बल्ला पकड़ने के अंदाज से लेकर गेंद को हिट करने की काबिलियत तक, वह काफी कुछ हार्दिक जैसा ही लगते हैं. इसके साथ-साथ वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते है.