×

शानदार खेल के बाद भी टीम से बाहर हैं ये 4 बल्लेबाज, टीम में आएं धमाल हो जाए

Indian Team 4 players: भारतीय टीम से ये चार बल्लेबाज बाहर चल रहे हैं और ये टीम में आ जाएं भारतीय बल्लेबाजी की परेशानी दूर हो सकती है.

भारतीय क्रिकेट की अकसर यह बोलकर आलोचना की जाती है कि यहां कुछ खिलाड़ियों को बहुत कम मौकों के बाद ही टीम से बाहर कर दिया जाता है. और फिर वे लंबे वक्त तक वापसी का इंतजार करते रहते हैं. वहीं कुछ को लगातार मौके दिए जाते रहते हैं और तब तक टीम में बनाए रखा जाता है जब तक वे प्रदर्शन करने न लग जाएं. ऐसे कई नाम आपके जेहन में आएंगे. अब ऐसा क्यों होता है इस पर अलग-अलग राय हो सकती है. हम यहां देखेंगे तीन ऐसे खिलाड़ी जिन्हें भारतीय टीम में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद भी दोबारा जगह नहीं मिल पाई है.

Prithvi Shaw india
Prithvi Shaw india

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ की प्रतिभा और कौशल को लेकर कभी सवाल नहीं रहा. शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही सेंचुरी लगाई थी. शॉ को सचिन, विराट और रोहित शर्मा की विरासत का दावेदार कहा जा रहा था. लेकिन सिर्फ चार टेस्ट मैच खेलने के बाद शॉ को टीम से बाहर बैठना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के उस टेस्ट मैच जिसमें भारत 36 पर ऑल आउट हुआ था, के बाद से शॉ टेस्ट टीम से बाहर हैं.

क्या फिर टीम इंडिया में होगी पृथ्वी शॉ की एंट्री

अपने पांच टेस्ट मैच में शॉ ने 42.37 के औसत और 86.04 के स्ट्राइक-रेट से 339 रन बनाए हैं. इसमें एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में वह महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे हैं. और इसमें उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी और एक दोहरा शतक लगाया है. क्या शॉ को अब दोबारा टीम इंडिया में एंट्री मिल पाएगी.

Sarfaraz Khan

TRENDING NOW


सरफराज खान

यह बल्लेबाज टीम से बाहर क्यों है इस पर कई बार सवाल पूछे जा चुके हैं. सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं. भारतीय टीम इन दिनों घरेलू पिचों पर जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है वह चिंता का विषय है. और सरफराज को इन विकेटों पर खेलने का अनुभव है. वह फिरकी खेलने में धनी हैं. सरफराज खान ने भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में 371 रन बनाए हैं.

Sarfaraz khan century

आखिर क्यों बाहर हैं सरफराज

सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ बीते साल फरवरी में अपना टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने पहली ही पारी में हाफ-सेंचुरी लगाई. वह दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जमाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में उन्होंने 150 रन बनाए. सरफराज ने अपना पिछला टेस्ट मैच बीते साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला.

Mayank Agarwal

मयंक अग्रवाल

कर्नाटक का यह बल्लेबाज किस्मत के मामले में थोड़ा पीछे रह गया. मयंक अग्रवाल ने 21 टेस्ट मैचों में 1488 रन बनाए हैं. औसत 41.33 का है. लेकिन घरेलू परिस्थितियां दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को खूब रास आती हैं. अपने देश में खेले गए 9 टेस्ट मैचों में उन्होंने 13 पारियों में 898 रन बनाए हैं. औसत 69.07 का और स्ट्राइक-रेट 57.67 का. उनकी चारों सेंचुरी घरेलू मैदानों पर ही बनी हैं.

Mayank Agarwal
(Image credit- X)

मयंक अग्रवाल भी हो सकते हैं दावेदार

मुंबई में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने जिस मैच में पारी में 10 विकेट लिए थे उसमें भारत के 325 में से 150 रन तो मयंक ने ही बनाए थे. मयंक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2022 में खेला था. लेकिन इसके बाद टीम से बाहर होने के बाद वह एंट्री नहीं कर पाए हैं.

हनुमा विहारी

हनुमा विहारी की तकनीक कमाल है. इतनी मजबूत कि देखकर क्रिकेट के परंपरागत तरीके की याद आती है. एक वक्त था जब मुश्किल विदेशी दौरों पर हनुमा विहारी भारतीय प्लेइंग इलेवन का अहम हिस्सा होते थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सिडनी में टेस्ट मैच फंसा हुआ था तब सिडनी में 2021 में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर मैच ड्रॉ करवाया था.

Trending This Week