• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL मेगा ऑक्शन से पहले इन 5 बड़े खिलाड़ियों को टीम करेगी रिलीज, 3 कप्तान शामिल

IPL मेगा ऑक्शन से पहले इन 5 बड़े खिलाड़ियों को टीम करेगी रिलीज, 3 कप्तान शामिल

Edited By : Saurav Kumar | Oct 27, 2024, 06:11 PM IST

Published On Oct 27, 2024, 06:11 PM IST

Last UpdatedOct 27, 2024, 06:11 PM IST

इन 5 बड़े खिलाड़ियों की आईपीएल टीम से हो सकती है छुट्टी...

1 /5

1. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के खूंखार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 तक आरसीबी का हिस्सा थे. हालांकि पिछले सीजन में मैक्सवेल बुरी तरह से फेल हुए थे और उनका बल्ला नहीं चल सका था. ऐसे में आरीसीबी की टीम मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है.

2 /5

2. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने केकेआर को आईपीएल 2024 का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया था. हालांकि अय्यर का मौजूदा फॉर्म काफी खराब है. वह बल्ले से लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में केकेआर की टीम अय्यर को शायद रिलीज कर सकती है.

3 /5

3. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को भी दूसरी टीम में जाते हुए फैंस देख सकते हैं. कुछ समय पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में बात सामने आई थी कि पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं.

4 /5

4. केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का भी टीम से पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में केएल राहुल आईपीएल 2025 से किसी दूसरे टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

5 /5

5. रविचंद्रन अश्विन

राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी टीम रिलीज कर सकती है. अश्विन का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा था ऐसे में उन्हें बाहर किया जा सकता है.