×

T20 World Cup 2026, IND vs NZ: भारत तीसरी बार बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, ये हैं फाइनल में जीत के सुपर-हीरो

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया. फाइनल में भारत की जीत के हीरो कौन रहे.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 5 विकेट पर 255 रन बनाए. और इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई. भारत की इस जीत के पांच हीरो कौन रहे.

संजू सैमसन

भारत के लिए संजू सैमसन ने लगातार तीन मैचों में कमाल का पारियां खेलीं. भारत के लिए यह तीनों मैच जीतने बहुत जरूरी थे. सुपर 8 के आखिरी मैच के बाद सेमीफाइनल में कमाल की हाफ सेंचुरी लगाने वाले सैमसन ने फाइनल में भी कमाल की पारी खेली. उन्होंने फाइनल में 89 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए. उन्होंने पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े. भारत ने उनकी पारी की मदद से 7.2 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप बहुत अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने अपनी पहली तीन पारियों में कोई रन नहीं बनाया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने एक हाफ सेंचुरी जरूर लगाई थी. लेकिन इसके अलावा वह लगातार फंस रहे थे. खास तौर पर स्पिनर्स के खिलाफ. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी जब वह कुछ खास नहीं कर सके तो उन्हें टीम से बाहर करने तक की बात होने लगी. लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताया. और फाइनल में उन्होंने टीम की उम्मीदों पर पूरा किया. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. और 52 रन की पारी खेली. और 21 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए.


ईशान किशन

ईशान किशन ने बताया कि आखिर घरेलू क्रिकेट कितना जरूरी होता है. किशन ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की टीम में चुना गया. और उन्होंने ज्यादातर मौकों पर इस फैसले को सही साबित किया. फाइनल में भी जब अभिषेक के आउट होने के बाद वह क्रीज पर आए तो उन्होंने उस लय को कायम रखा. उन्होंने संजू के साथ मिलकर 105 रन की साझेदारी की. उन्होंने 54 रन की पारी खेली. उन्होंने 25 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने तीन बेहतरीन कैच भी किए. उन्होंने रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट और डैरेल मिशेल के कैच भी पकड़े.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह बेशक भारत के सबसे कमाल के गेंदबाज रहे. उन्होंने हर मौके पर भारत को अहम विकेट निकालकर दिए. फाइनल में भी उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिलाई. इस मैच में बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर चार विकेट लिए. बुमराह के सामने न्यूजीलैंड के प्लेयर्स कुछ भी नहीं कर पाए.

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने बल्लेबाजी का मौका तो नहीं मिला लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने अहम मौकों पर विकेट लेकर न्यूजीलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. उन्होंने फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और डेरेल मिशेल के बड़े विकेट लिए.

Trending This Week