HomePhotosIPL AUCTION: आईपीएल के मिनी ऑक्शन के इतिहास में 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, लुटाए थे करोड़ों
IPL AUCTION: आईपीएल के मिनी ऑक्शन के इतिहास में 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, लुटाए थे करोड़ों
IPL के मिनी ऑक्शन में भी खिलाड़ियों पर भी खूब पैसा बरसता है. देखते हैं आईपीएल मिनी ऑक्शन में 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन से हैं.
By Bharat MalhotraLast Updated on - December 15, 2025 4:36 PM IST
ipl-mini-auction
IPL में हर तीन साल में मेगा-ऑक्शन होता है. और इन मेगा-ऑक्शन के बीच दो साल तक मिनी-ऑक्शन होता है. मेगा-ऑक्शन में टीमें अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं लेकिन मिनी-ऑक्शन में ऐसी कोई सीमा नहीं होती. फ्रैंचाइजी जितने चाहे खिलाड़ियों को अपनी टीम में रख सकती हैं. मिनी-ऑक्शन में इस वजह से कम ही खिलाड़ियों के लिए जगह बचती है. और इतिहास में इसमें कई खिलाड़ियों को काफी पैसा मिलता रहा है. हम देखते हैं कि आईपीएल के मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन से रहे हैं.
मिशेल स्टार्क- ₹ 24.75 करोड़ (KKR, 2024)
ऑस्ट्रेलिया के इस पेसर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने खूब पैसा लुटाया. अपनी यॉर्कर, स्विंग और रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले बाएं हाथ के खिलाड़ी मिशेल स्टार्क के लिए खूब कड़ा मुकाबला देखा गया. साल 2024 से पहले स्टार्क आईपीएल में 2015 में खेले थे. तब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा थे. नौ साल बाद वह आईपीएल में आए. और टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब दिखीं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को पछाड़कर स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया. यह उनके कुल बजट का 75 फीसदी से ज्यादा था. स्टार्क तब आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे.
हालांकि उनके लिए यह सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा था. स्टार्क ने सीजन में 10.61 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. लेकिन केकेआर की टीम को यह रास आया. नॉक-आउट में स्टार्क ने अपनी वैल्यू दिखाया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में उन्होंने 34 रन देकर तीन विकेट लिए. और फाइनल में 14 रन देकर उन्होंने दो विकेट लिए. कोलकाता ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता.
Pat Cummins srh
पैट कमिंस- ₹ 20.50 करोड़ (SRH, 2024)
साल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरस रहा था. स्टार्क की नीलामी से कुथ वक्त पहले ही पैट कमिंस के लिए भी टीमों में मुकाबला हुआ. कमिंस पहले खिलाड़ी बने जिनके लिए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी. कप्तानी, गेंदबाजी और निचले क्रम में उनकी अच्छी बल्लेबाजी ने उन्हें यह कीमत दिलवाई. मुंबई, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ. लेकिन आखिर में बाजी काव्या मारन के स्वामित्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ लगी. कमिंस ने सीजन में 18 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 9.27 का रहा. उनकी टीम ने हालांकि फाइनल तक का सफर तय किया. वहां उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने हराया. साल 2016 के बाद टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी.
sam-curran
TRENDING NOW
सैम करन – ₹ 18.50 करोड़ (PBKS, 2023)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने साल 2023 में 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. करन स्विंग और सीम गेंदबाजी से असर डालते हैं और लोअर-ऑर्डर में अच्छी हिटिंग कर सकते हैं और यह उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर बनाता है. उन्होंने हाल ही में 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर-ऑफ-द-टूर्नामेंट का खिताब जीता था. और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. वहां उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में पारी का आगाज किया था. करन के लिए 2023 का आईपीएल मिला-जुला रहा था. उन्होंने बल्ले से 135.96 के स्ट्राइक-रेट से 276 रन बनाए थे. वहीं गेंद से उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे.
Cameron Green
कैमरून ग्रीन- ₹ 17.50 करोड़ (MI, 2023)
साल 2023 में ऑलराउंडर्स की काफी मांग रही. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन के लिए भी फ्रैंचाइजी टीमों में मुकाबला देखा गया. मुंबई इंडियंस ने बीते साल ही हार्दिक पंड्या को रिलीज किया था. और उसे एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो गेंद और बल्ले से दोनों से योगदान दे सके. आरसीबी भी उन्हें खरीदना चाहती थी. और दिल्ली कैपटिल्स भी. आखिर में मुंबई ने बाजी मारी. ग्रीन ने सीजन में 50.22 के औसत से 452 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट 160.28 का रहा. इसमें एक सेंचुरी भी शामिल रही जो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 201 रन का पीछा करते हुए बनाई थी. उन्होंने मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचाने में मदद की.
बेन स्टोक्स- ₹ 16.25 करोड़ (CSK, 2023)
चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर पर दांव लगाया. स्टोक्स इससे पहले राइडिंग पुणे सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके थे. स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें कोई भी टीम अपने साथ रखना चाहेगी. तो बेंगलुरु, राजस्थान, लखनऊ और हैदराबाद सबने उन्हें खरीदना चाहा. चेन्नई ने आखिर में नीलामी में कदम रखा. तब तक बोली 15.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी. हालांकि घुटने में चोट के चलते वह ज्यादा नहीं खेल पाए. उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले. 15 रन बनाए और एक ही ओवर गेंदबाजी की. इसके बाद से स्टोक्स आईपीएल में नहीं खेले.
Chris-Morris
क्रिस मौरिस- ₹ 16.25 करोड़ (RR, 2021)
राजस्थान रॉयल्स ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस के लिए आईपीएल 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए. लंबे कद का यह ऑलराउंडर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है और लोअर-ऑर्डर में तेज बल्लेबाजी से रन जुटा सकता है. आरसीबी ने मौरिस को रिलीज कर दिया था. लेकिन मुंबई के साथ उनका मुकाबला हुआ. मौरिस ने उस साल 11 मैचों में 15 विकेट लिए. और उनका इकॉनमी रेट 9.17 का रहा. बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए और 13.40 के औसत से उन्होंने रन बनाए. इसके बाद वह आईपीएल में कभी नहीं खेले.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.