×

5 अनकैप्ड आईपीएल प्लेयर्स जो इस साल मचा सकते हैं तबाही, एक विदेशी भी शामिल

आईपीएल आता है तो नजरें युवा खिलाड़ियों पर होती हैं. ऐसे खिलाड़ियों पर जिन्हें दुनिया ने पहले बहुत ज्यादा नहीं देखा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं और आईपीएल में भी नहीं. वे खिलाड़ी जिनकी चर्चा तो होती है लेकिन उनके खेल को लेकर उत्सुकता होती है. यहां ऐसे ही पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात हो...

5 uncapped players to watch out for in ipl 2025

5 uncapped players to watch out for in ipl 2025

आईपीएल आता है तो नजरें युवा खिलाड़ियों पर होती हैं. ऐसे खिलाड़ियों पर जिन्हें दुनिया ने पहले बहुत ज्यादा नहीं देखा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं और आईपीएल में भी नहीं. वे खिलाड़ी जिनकी चर्चा तो होती है लेकिन उनके खेल को लेकर उत्सुकता होती है. यहां ऐसे ही पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात हो रही है जिन पर इस सीजन में नजर होगी. इनमें वे ही खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने आईपीएल में भी नहीं खेला है.

Robin Minz
PIC- IPL

रॉबिन मिन्ज (मुंबई इंडियंस)

मिन्ज को आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस ने चुना था. तब भी सबकी नजर इस खिलाड़ी पर थी. लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. वजह एक सड़क दुर्घटना. इस साल मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 65 लाख रुपये में चुना है. यह उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये से दोगुने से भी ज्यादा है. झारखंड से आने वाले इस पावर हिटर का स्ट्राइक रेट कमाल का है. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक-रेट 181 का है. 22 वर्षीय मिन्ज विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

बेवन जैकब्स (मुंबई इंडियंस)

वह इस लिस्ट में शामिल इकलौते विदेशी खिलाड़ी हैं. साउथ अफ्रीका के जैकब्स ने ऑकलैंड और कैंटरबरी के लिए क्रिकेट खेला है. सिर्फ छह टी20 पारियों के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने चुन लिया था. और इसकी वजह उनका स्ट्राइक-रेट है जो 189 का है. हालांकि यह नंबर अब थोड़ा कम हो गया है. लेकिन 20 मैचों के बाद भी 148 का स्ट्राइक-रेट कम नहीं होता

bevon-jacobs

TRENDING NOW


सूर्यांश शेगडे (पंजाब किंग्स)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में शेगडे का प्रदर्शन कमाल का रहा. उनका स्ट्राइक-रेट टूर्नामेंट में 252 का रहा. इसके साथ ही उन्होंने 8 विकेट भी लिए. SMAT के फाइनल में तो उन्होंने धुआंधार खेल दिखाया. उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर 36 रन बनाकर मुंबई को मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में उन्होंने वेंकटेश अय्यर का बड़ा विकेट लिया. इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में 8 विकेट लिए. पंजाब को एक बेहतरीन खिलाड़ी मिल गया है.

Suryavanshi batting against Pakistan
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

13 साल के इस खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 58 गेंद पर 100 रन बनाकर वह चर्चा में आए. इसके बाद अंडर-19 एशिया कप में भी उनके बल्ले की धमक सुनाई दी. विजय हजारे ट्रॉफी में मुकेश कुमार के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की भी खूब चर्चा हुई. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन भी उन्हें प्रतिभाशाली करार दे चुके हैं. सूर्यवंशी की उम्र आईपीएल से भी कम है. आईपीएल में उन्हें कितना मौका मिलता है यह देखना दिलचस्प होगा लेकिन इस युवा खिलाड़ी के लिए यह सीखने के लिए बहुत अच्छा अनुभव हो सकता है.

आंद्रे सिद्धार्थ (चेन्नई सुपर किंग्स)

सी. आंद्रे सिद्धार्थ को क्रिकेट विरासत में मिला है. वह घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के बड़े क्रिकेटर सिद्धार्थ शरत के भतीजे हैं. तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वह खेल चुके हैं लेकिन टी20 का दर्जा प्राप्त कोई मुकाबला उन्होंने अभी नहीं खेला है. सिर्फ 18 साल के सिद्धार्थ 8 फर्स्ट क्लास और तीन लिस्ट ए मैच खेले हैं. रणजी ट्रॉफी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 68.00 के औसत से 612 रन बनाए हैं.

Trending This Week