×

IPL में विराट कोहली के 5 रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ना है नामुमकिन, आखिरी वाला देखकर चौंक जाएंगे

विराट कोहली के पांच आईपीएल रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना है नामुमकिन. कोहली ने बल्ले से लिखे हैं कई कीर्तिमान

विराट कोहली मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं. कोहली आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वह खिताब बचाने उतरेंगे. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पहला मैच बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. और कोहली इस सीजन में और कई रिकॉर्ड बना सकते है. इससे पहले हम जानते हैं कि इस विराट कोहली ने आईपीएल में कितने और कैसे रिकॉर्ड बनाए हैं.

कोहली साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़े थे. और साल 2025 में पहली बार उन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी जीती. कोहली की टीम अब इस खिताब को बचाने की कोशिश करेगी.

एक ही टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

कोहली आईपीएल के पहले सीजन से ही इस लीग में खेल रहे हैं. और वह 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ ही हैं. वह अंडर-19 क्रिकेटर के ड्राफ्ट से अपनी टीम से शामिल किया था. कोहली अब इकलौते प्लेयर हैं जो पहले सीजन से लेकर अभी तक एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं.

सबसे ज्यादा रन, सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज


विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं. उनका औसत 39.54 का है. और आईपीएल करियर स्ट्राइक-रेट 132.85 का है. उनके अलावा सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने आईपीएल में 7 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के नाम 7046 रन हैं. कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 8 शतक लगाए हैं. इसके साथ ही 63 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं.


70 बार 50 के पार


विराट कोहली आईपीएल में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम इस लीग में 70 से ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर है. साल 2025 में उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा वॉर्नर ने 66 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है.

एक साल में सबसे ज्यादा रन


विराट कोहली के नाम आईपीएल के एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. कोहली ने साल 2016 में चार सेंचुरी के साथ 973 रन बनाए थे. उन्होंने 16 मैचों में 81.08 के औसत से रन बनाए थे. वह एक सीजन में चार सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जोस बटलर ने भी शतक लगाए थे.

साल 2025 में हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड


कोहली ने आईपीएल 2025 में हाफ सेंचुरी लगाईं. सभी की सभी जीत में बनीं. यह एक आईपीएल सीजन में जीते हुए मैचों में लगाई गईं सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर हैं. कोहली ने साल 2025 में 657 रन बनाए. यह पांचवां मौका था जब कोहली ने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए. यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 600 से ज्यादा रन का रिकॉर्ड है. वह सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार तीन सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हों.

Trending This Week