×

विराट कोहली के ODI करियर के 5 सबसे खराब साल, जिसमें नहीं चला उनका बल्ला

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के वनडे करियर के लिए साल 2024 बेहद खराब रहा. इस साल उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक तक नहीं निकला.

PIC - X

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है. हालांकि साल 2024 उनके वनडे करियर के लिए अच्छा नहीं गया है. ऐसे में आज हम आपको विराट कोहली के वनडे करियर के उन 5 साल के बारे में बताएंगे जिसमें उनका बल्ला बिल्कुल नहीं चला.

1. 2024 (58 रन)

विराट कोहली के वनडे करियर के लिए साल 2024 अब तक बल्लेबाजी के लिहाज से सबसे खराब रहा है. इस साल विराट ने 3 मुकाबले खेले जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 58 रन निकले हैं. कोहली 2024 में एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं.

2. 2021 (129 रन)

विराट कोहली ने साल 2021 में 3 वनडे मुकाबले खेले थे. विराट के लिए यह साल अच्छा रहा था. विराट कोहली ने 3 मैच में 2 अर्धशतक की मदद से 129 रन बनाए थे. 2021 में वनडे में उनका सर्वाोच्च स्कोर 66 रहा था.

TRENDING NOW


3. 2008 (159 रन)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2008 में अपना वनडे डेब्यू किया था. इस साल कोहली को भारत के लिए 5 वनडे मैच में खेलने का मौका मिला था.उन्होंने इसमें 1 अर्धशतक की मदद से 159 रन बनाए थे. कोहली का साल 2008 में सर्वोच्च स्कोर 54 रन था.

4. 2022 (302 रन)

विराट कोहली के लिए साल 2022 काफी खराब गया था. इस साल कोहली ने शतक लगाया था फिर भी ज्यादातर मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था. उन्होंने 2022 में 11 वनडे मैच खेले. जिसमें उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 302 रन बनाए थे. कोहली का 2022 में सर्वोच्च स्कोर 113 रन था.

5. 2009 (325 रन)

साल 2009 भी किंग कोहली के वनडे करियर के लिए मिलाजुला रहा था. उन्होंने 2009 में 10 मैच खेले. इसमें उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 325 रन बनाए थे. कोहली का 2009 में वनडे का सर्वोच्च स्कोर 107 रन था.

Trending This Week