×

बिना मुस्लिम हुए भी पाकिस्तान से खेल चुके हैं ये 7 सितारे, सिर्फ 1 ने कबूला इस्लाम

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो मुस्लिम हुए बिना भी टीम के लिए खेले हैं. यहां जानिए उन खिलाड़ियों के बारे में...

Pakistan ODI squad

7 Non Muslim Players of Pakistan: पाकिस्तान के आपने कई बड़े सितारों को देखा होगा जिन्होंने क्रिकेट जगत में काफी नाम कमाया है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो मुस्लिम धर्म से नहीं थे. हम आपको आज पाकिस्तान के 7 क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जो बिना मुस्लिम हुए भी टीम के लिए खेले हैं.

Danish Kaneria

1. दानिश कनेरिया

पाकिस्तान के लिए खेल चुके और आए दिन चर्चा में बने रहने वाले गैर मुस्लिम खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम दानिश कनेरिया का आता है. कनेरिया हिंदू धर्म को मानते हैं. कनेरिया पाकिस्तान के लिए काफी सफल भी हुए. साल 2000 में पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू करने वाले कनेरिया ने 61 टेस्ट मैच में 261 विकेट झटके. कनेरिया पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं.

2. यूसुफ योहाना

पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में से एक यूसुफ योहाना जिन्हें फैंस मोहम्मद युसुफ के नाम से भी जानते हैं. वह भी पहले गैर मुस्लिम थे. पाकिस्तान के लिए यूसुफ ने 90 टेस्ट मैच खेले. यूसुफ ने 1998 में करियर का आगाज करते हुए कई बेहतरीन पारियां खेली. युसुफ पहले ईसाई धर्म से थे लेकिन साल 2004 में उन्होंने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम मोहम्मद यूसुफ रख लिया. यूसुफ अब इस्लाम को मानते हैं और मुस्लिम बन गए हैं.


3. अनिल दलपत

पाकिस्तान के लिए दानिश कनेरिया के कजिन अनिल दलपत सोनवारिया भी खेल चुके हैं. अनिल दलपत पाकिस्तान के लिए खेलने वाले पहले हिंदू खिलाड़ी हैं. दलपत ने 1984 में पाकिस्तान के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने 9 टेस्ट मैच के अपने करियर में 167 रन बनाए.

4. एंटोआ डिसूजा

ईसाई धर्म का मानने वाले एंटाओ डिुसुजा ने पाकिस्तान के लिए 1959 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वह पाकिस्तान के लिए 6 टेस्ट मैच खेल सके. एंटोओ 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाकर बस गए थे. उन्होंने 17 विकेट अपने करियर में लिए।

5. डंकन शॉर्प

ईसाई धर्म के डंकन शार्प भी पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं. डंकन ने 1959 में टीम के लिए डेब्यू करते हुए 3 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें डंकन के बल्ले से 134 रन निकले थे.

6. वालिस मैथिएज

वालिस मैथिएज जो ईसाई धर्म से थे वह भी पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट मैच खेले थे. वालिस ने इसमें 783 रन बनाए थे.

7. सोहेल फजल

सोहेल फजल जो ईसाई धर्म को मानते थे. पाकिस्तान के लिए 1989-90 में खेलने वाले सोहेल तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे.

Trending This Week