• Home
  • Photos
  • ओपनिंग स्लॉट सिर्फ 2, दावेदार 7! सेलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन?

ओपनिंग स्लॉट सिर्फ 2, दावेदार 7! सेलेक्टर्स की बढ़ी टेंशन?

Edited By : Sameer Tiwari | Jun 03, 2026, 05:32 PM IST

Published On Jun 03, 2026, 05:32 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2026, 05:32 PM IST

भारतीय टीम में शामिल होने का मौका हर कोई चाहता है पर खेलने का चांस कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ही मिलता है, ऐसे में आज हम बात करेंगे ऐसे खिलाड़ियों की जो आईपीएल में धमाल मचा कर टीम इंडिया में अपनी जगह तलाश रहें है.

1 /7

1-शुभमन गिल

वैसे तो भारतीय टीम का प्रदर्शन सभी टीमों के खिलाफ शानदार ही रहा है, पर बात करें ओपनिग जोड़ी की तो टीम इंडिया के पास विकल्पों की कमी नही है, आज हम बात करेंगे कि वह कौन से बल्लेबाज है जो टीम इंडिया को एक शानदार शुरुआत दे सकतें हैं.

2 /7

2- वैभव सूर्यवंशी

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जिस तरह से जोड़ी में प्रदर्शन किया है उस लिहाज से इन दोनों की चर्चा अलग-अलग करना गलत होगा। ये दोनों व्यक्तिगत तौर पर के अलावा एक ओपनिंग जोड़ी के तौर पर भी टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदार हैं, एक सीजन में दोनों 700 से अधिक रन बनाने के साथ IPL की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बन चुके हैं।

3 /7

3- संजू सैमसन

वैभव ने लगभग हर प्रमुख बल्लेबाजी आंकड़े में प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की तुलना में 44 रन अधिक बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 23 अंक बेहतर रहा और उन्होंने 29 छक्के जड़े, जो उनकी पारियों की गुणवत्ता भी प्रभावशाली रही। उन्होंने RCB के खिलाफ केवल 26 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए।


4 /7

4- प्रियांश आर्या

टी20 वर्ल्ड कप देश से एंट्री के बावजूद चंद मैचों में करिश्माई प्रदर्शन करके ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का सम्मान पाने वाले संजू सैमसन के लिए भी IPL 2026 शानदार रहा। नई फ्रैंचाइजी के लिए उन्होंने दो शतक लगाए। पहला शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने IPL इतिहास में 5,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया

5 /7

5- अभिषेक शर्मा

प्रियांश भी टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक पावरप्ले बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। IPL 2026 में 350 प्लस रन बनाने वाले बैटर्स में वैभव के अलावा प्रियांश ही वह ओपनर रहे, जिनका स्ट्राइक रेट 200 प्लस रहा। पंजाब किंग्स के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 गेंद पर 93 रन की सनसनीखेज पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो सीजन की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक थी।

6 /7

6- केएल राहुल

सूर्यवंशी के तूफान में अभिषेक शर्मा की चर्चा कम हुई, लेकिन यह बैटर जब-जब मैदान पर उतरा, विपक्षी गेंदबाजों के लिए बुरा सपना साबित हुआ। सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण DC के खिलाफ उनकी नाबाद 135* रन की पारी रही, जो उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों में खेली। इस दौरान 10 लंबे छक्के लगाए। वह क्रिस गेल के बाद केवल दूसरे खिलाड़ी बने, जिन्होंने IPL में एक से अधिक बार पारी में 10 या उससे अधिक सिक्स लगाए हैं।

7 /7

7 – प्रभसिमरन सिंह

राहुल ने बतौर ओपनर आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, राहुल टीम इंडिया के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रुप में अपना प्रदर्शन करतें है, बल्लेबाजी का क्रम चाहे जो भी हो ये एक शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले जाने की क्षमता रखतें है.