HomePhotosIND vs NZ: भारत की न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत, बने ये 7 बड़े कीर्तिमान
IND vs NZ: भारत की न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत, बने ये 7 बड़े कीर्तिमान
भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में सात विकेट से हरा दिया. इस मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने.
By Bharat MalhotraLast Updated on - January 23, 2026 11:25 PM IST
India-vs-NZ
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने 209 रन के लक्ष्य को सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया. भारत के लिए ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार हाफ सेंचुरी ने भारत को आसानी से जीत दिला दी. इस मैच में कई कीर्तिमान बने. जानते हैं कि इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने.
1- सबसे महंगा स्पैल
न्यूजीलैंड के पेसर जैक फॉक्स (Zak Fulkes) के लिए यह दिन बहुत खराब रहा. उन्होंने सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की और उनमें 67 रन दे दिए. यह किसी भी न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा टी20 इंटरनेशनल में सबसे महंगा स्पैल है. इससे पहले बेन वीलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में ऑकलैंड में 3.1 ओवर में 64 रन दिए थे.
2- फॉक्स के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड
जैक फॉक्स ने अपने पहले दो ओवरों में 49 रन दे दिए थे. यह किसी भी फुल मेम्बर टीम के गेंदबाज द्वारा टी20 इंटरनेशनल के अपने पहले दो ओवरों में सबसे ज्यादा रन रहे. इससे पहले वेस्टइंडीज के ओशान थॉमस ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में साल 2018 में पहले दो ओवरों में 47 रन दिए थे.
3- टी20 इंटरनेशनल में भारत द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
भारत ने रायपुर में टी20 इंटरनेशनल में 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में हासिल किया गया संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है. साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन का टारगेट हासिल किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में उन्होंने हैदराबाद में 208 रन का टारगेट हासिल किया था.
4- टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना
भारत ने टी20 इंटरनेशनल में छठी बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया. इस मामले में भारतीय टीम सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 इंटरनेशनल में 7 बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है. साउथ अफ्रीका ने पांच, पाकिस्तान ने चार और इंग्लैंड ने तीन बार टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है.
5- सबसे कम गेंद बाकी रहते 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल करना (फुल मेम्बर टीम)
28 गेंदें- भारत बनाम न्यूजीलैंड रायपुर 2026 (टारगेट: 209) 24 गेंदें- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2025 (टारगेट: 205) 23 गेंदें -ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज बासेटेरे 2025 (टारगेट: 215) 14 गेंदें- दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज जोहान्सबर्ग 2007 (टारगेट: 206)
6- भारत बनाम न्यूजीलैंड, सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में सिर्फ 21 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की. वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने दो दिन पहले यानी 21 जनवरी, 2026 को अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ा. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी बनाई थी. वहीं केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 2020 में 23 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी आज ही के मैच में 23 गेंद पर अर्धशतक लगाया.
पावरप्ले के दौरान ईशान किशन ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए. इसी के साथ ईशान नॉन-ओपनर्स के तौर पर पावरप्ले के दौरान 50 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बन गए.
7- सूर्या का धमाका
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 468 दिन और 24 पारी बाद हाफ सेंचुरी लगाई. इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाया था. इसके साथ ही सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल में 8वीं बार 25 से कम गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. इस लिस्ट में वह अभिषेक शर्मा के बराबर पहुंच गए हैं. इन दोनों के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया. इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और वेस्टइंडीज के एविन लुईस ने सात-सात बार ऐसा किया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.