HomePhotosIND vs SA: वर्ल्ड कप तैयारियों का आगाज, 8 पॉइंट्स में समझिए भारत के लिए इस सीरीज के मायने
IND vs SA: वर्ल्ड कप तैयारियों का आगाज, 8 पॉइंट्स में समझिए भारत के लिए इस सीरीज के मायने
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. इस सीरीज से भारत अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों का आधिकारिक आगाज करेगा.
By Bharat MalhotraLast Updated on - December 8, 2025 6:01 PM IST
(Image Credit - X)
कटक: टी20 वर्ल्ड कप 2026-27 के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है. और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से भारत अपने इस सफर का आगाज करेगा. फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. और यह सीरीज भारत की तैयारियों को परखने का अहम मौका है.
Gautam Gambhir and Suryakumar Yadav
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी
टी20 वर्ल्ड कप से पहले को कुल 10 मैच खेलने हैं. साउथ अफ्रीका के बाद भारत न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा. उसके खिलाफ भी भारत को पांच मैच खेलने हैं. और फिर फरवरी की सात तारीख को भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेलेगा.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का मकसद साफ है. वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों की पहचान करना और उनकी भूमिका तय करना. वर्ल्ड कप से पहले पूरा कॉम्बिनेशन बनाने पर कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन की नजरें होंगी.
Shivam Dube and Suryakumar Yadav
वर्ल्ड कप के बाद से भारत का प्रदर्शन है शानदार
भारत ने साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. भारत ने उस वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं गंवाया था. लगातार 8 मैच जीतकर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद से भारत ने अपनी जीत का आंकड़ा 26 मैच तक पहुंचा दिया है जिसमें एशिया कप में लगातार सात मैच जीतना भी शामिल है. इस बीच भारतीय टीम को केवल चार मैच में हार मिली.
वर्ल्ड कप से लेकर अभी तक भारत ने कोई सीरीज नहीं गंवाई है. अब टीम इस सीरीज के जरिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खुद को परखेगी. यही वह टीम थी जिसे भारत ने पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था.
Shubman Gill
शुभमन गिल की हुई टीम इंडिया में वापसी
भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की इस सीरीज में वापसी हो रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी. इस वजह से वह कोलकाता टेस्ट में आगे नहीं खेल पाए थे. इसके साथ ही गुवाहाटी में हुए दूसरे टेस्ट और फिर वनडे सीरीज में नहीं खेले थे. पिछले आईपीएल से लगातार क्रिकेट खेलने के कारण और भारत के बिजी शेड्यूल को देखते हुए उन पर काफी कड़ी नजर रखी जाएगी. गिल के वर्कलोड को मैनेज करना भी टीम मैनेजमेंट के टास्क में होगा. गिल ने अभी तक 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 29.89 की औसत 837 रन बनाए है. और इस सीरीज को वह अच्छी तैयारी के तौर पर देखना चाहेंगे.
Shubman-Gill-and-Abhishek-Sharma
अभिषेक के साथ गिल करेंगे पारी का आगाज
गिल की वापसी से अभिषेक शर्मा के साथ उनकी मजबूत सलामी जोड़ी बनेगी. अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 163 रन बनाए थे और वह भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. इसके बाद उन्होंने घरेलू स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है.
सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में पंजाब के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 50.66 की औसत और 249 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए, जिसमें बंगाल के खिलाफ 52 गेंदों में 148 रन की तूफानी पारी भी शामिल है.
Hardik Pandya
हार्दिक पंड्या के आने से टीम इंडिया को मिली मजबूती
भारत के लिए हार्दिक पंड्या की वापसी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. एशिया कप के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने वाले इस ऑलराउंडर ने शानदार वापसी करते हुए मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ से एक मैच में 42 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए और फिर चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया.
हार्दिक टीम के अन्य खिलाड़ियों से एक दिन पहले यहां पहुंच गए थे और उन्होंने बाराबती स्टेडियम में अकेले अभ्यास भी किया था. उनकी वापसी से भारतीय टीम को आवश्यक संतुलन मिलेगा.
Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव की फॉर्म है चिंता का सबब
कप्तान सूर्यकुमार यादव की लंबे समय से खराब फॉर्म इस सीरीज से पहले चर्चा का मुद्दा रहा है. आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 717 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं.
सूर्या बीते साल जुलाई में भारत की टी20 टीम के कप्तान बने थे. इसके बाद से वह 15 पारियों में 184 रन ही बना पाए हैं. उनका औसत सिर्फ 15.33 का ही रहा. यही नहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 127.77 तक गिर गया जबकि 2022 में यह 187 था. सूर्यकुमार के लिए विश्व कप से पहले यह श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण होगी क्योंकि मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह पांच मैचों में 165 रन ही बना सके थे.
Jitesh sharma
कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर?
विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में संजू सैमसन और जितेश शर्मा के बीच मुकाबला है. ऑस्ट्रेलिया में सैमसन ने केवल एक बार बल्लेबाजी की जब उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया. इसके बाद जितेश को अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया.
भारत की विश्व कप जीत के बाद से सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में तीन शतक लगाए हैं. इनमें से दो शतक उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में लगाए गए थे. लेकिन गिल की उपकप्तान के रूप में वापसी ने सैमसन को निचले क्रम में एक ऐसी भूमिका में धकेल दिया है जिसे टी20 क्रिकेट में उन्होंने शायद ही पहले कभी निभाई हो.
संजू सैमसन ने किया है अच्छा प्रदर्शन
सैमसन ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने दो सेंचुरी लगाए. दूसरी तरफ जितेश का छह मैच में सर्वोच्च स्कोर 41 रन रहा. साउथ अफ्रीका के लिए यह अच्छी खबर है कि पिछले साल के टी20 विश्व कप फाइनल के बाद से बाहर रहे तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया की टीम में वापसी हुई है जिससे उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हो गया है.
मार्को यानसन का एक अदद ऑलराउंडर बनने की राह पर अग्रसर हैं. उन्होंने रांची में पहले वनडे में 39 गेंद पर 70 रन की पारी खेलकर अपने बल्लेबाजी कौशल का शानदार नमूना पेश किया था.
बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज भी सीमित ओवरों की टीम में वापसी कर रहे हैं, हालांकि दक्षिण अफ्रीका को स्टार बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी और युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की कमी खलेगी जो चोट के कारण पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.