• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू और आखिरी मैच में शतक लगाने वाले बैटर्स, लिस्ट में एकमात्र भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू और आखिरी मैच में शतक लगाने वाले बैटर्स, लिस्ट में एकमात्र भारतीय

Edited By : Akhilesh Tripathi | Oct 17, 2025, 04:19 PM IST

Published On Oct 17, 2025, 04:19 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2025, 04:19 PM IST

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू और विदाई टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का दबदबा है.

1 /5
Reggie Duff

01. रेजी डफ

ऑस्ट्रेलिया के रेजी डफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. रेजी डफ ने साल 1902 में डेब्यू मैच की दूसरी पारी में 104 रन की पारी खेली थी, वहीं आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने पहली इनिंग में 146 रन बनाए थे.

2 /5
William Ponsford

02. बिल पोंसफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के बिल पोंसफोर्ड ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. उन्होंने 1924 में डेब्यू मैच में पहली इनिंग में 110 और 1934 में अपने आखिरी टेस्ट की पहली इनिंग में 266 रन की पारी खेली थी.

3 /5
Greg Chappell

03. ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. ग्रेग चैपल ने साल 1970 में डेब्यू मैच में पहली इनिंग में 108 रन बनाए थे, वहीं आखिरी टेस्ट की पहली इनिंग में उन्होंने 1984 में 182 रन की पारी खेली थी.

4 /5
Azharuddin

04. मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. वह ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय हैं. उन्होंने 1984 में डेब्यू मैच में 110 रन की पारी खेली थी, वहीं साल 2000 में अपने आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में 102 रन बनाए थे.

5 /5
Cook

05. एलिस्टर कुक (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ऐसा करने वाले आखिरी बल्लेबाज थे. एलिस्टर कुक ने साल 2006 में डेब्यू मैच की दूसरी इनिंग में नाबाद 104 रन बनाए थे, वहीं 2018 में आखिरी टेस्ट की दूसरी इनिंग में 147 रन की पारी खेली थी.