×

इस टीम को चैंपियन बनाएंगे भारत के पूर्व कोच! अब तक नहीं जीत पाई है खिताब

भारतीय टीम के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने विमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले टीम को खिताब जिताने को लेकर बड़ी बात कही है.

UP Warriorz

भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टीम यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच के रूप में अपनी नई भूमिका को चुनौती से ज्यादा एक मौके के रूप में देखते हैं क्योंकि उनका लक्ष्य ट्रॉफी जीतने वाली संस्कृति का निर्माण करना है.

इस साल की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल में निराशाजनक अंतिम स्थान पर रहने के बाद नायर को फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. यूपी वॉरियर्स 2024 में चौथे स्थान और 2023 में शुरूआती चरण में तीसरे स्थान पर रही थी.

फ्रेंचाइजी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में नायर ने पीटीआई को बताया, ‘‘मैंने हमेशा किसी भी चीज को मौके के रूप में देखा है और यह एक ऐसा अवसर है जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं. ’’


उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक ऐसी संस्कृति बनाना चाहता हूं जिसमें इस फ्रेंचाइजी में आने वाला हर खिलाड़ी यह समझे कि यह फ्रेंचाइजी ट्रॉफी जीतने के लिए खेलती है. मैं इस फ्रेंचाइजी और हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में इस मानसिकता को लाने की कोशिश करूंगा. ’’

आपको बता दें कि अभिषेक नायर को हाल ही में यूपी वॉरियर्स की टीम ने कोचिंग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस फ्रेंचाइजी ने नायर को यह जिम्मेदारी उनके कोचिंग में मिली कामयाबी को देखते हुए दी है.

अभिषेक के नायर के कोचिंग टीम में रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खिताब जीता था. अब नायर केकेआर की तरह यूपी वॉरियर्स को हर हाल में खिताब दिलाना चाहेंगे.

Trending This Week