• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ICC Rankings: अभिषेक शर्मा पहली बार टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे, ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा पहली बार टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे, जडेजा- सुंदर को भी फायदा

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jul 30, 2025, 03:24 PM IST

Published On Jul 30, 2025, 03:24 PM IST

Last UpdatedJul 30, 2025, 03:24 PM IST

रविंद्र जडेजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह पांच पायदान चढकर 29वें और गेंदबाजों में एक पायदान चढकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

1 /5
abhishek-Sharma

अभिषेक शर्मा ने ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा

दूसरी ओर टी20 रैंकिंग में एक साल से शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पछाड़कर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नंबर एक पर पहुंच गए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अब 829 रेटिंग अंक हैं जबकि ट्रैविस हेड 814 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. टॉप-10 में तिलक वर्मा तीसरे और सूर्य कुमार यादव छठे नंबर पर मौजूद हैं.

2 /5
Ravindra jadeja

रविंद्र जडेजा को ऑलराउंडर के साथ- साथ गेंदबाजी और बल्लेबाजी रैंकिंग में भी फायदा

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, जडेजा ने 107 रन की नाबाद पारी और वार विकेट लेकर हरफनमौलाओं की रैंकिंग में बढत बना ली है. इसमें कहा गया, उसने 13 रेटिंग अंक हासिल किये है और कुल 422 अंक के साथ वह बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज से 117 अंक आगे हैं. इसके साथ ही बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह पांच पायदान चढकर 29वें और गेंदबाजों में एक पायदान चढकर 14वें स्थान पर हैं.

3 /5
Washington Sundar

वाशिंगटन सुंदर ने आठ पायदान की लगाई छलांग

वॉशिंगटन सुंदर आठ पायदान चढकर 65वें स्थान पर हैं जिन्होंने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिये 203 रन की साझेदारी करके मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कराया था.

4 /5
joe-root

जो रूट टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट शीर्ष बल्लेबाज हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स तीसरे स्थान पर है. बल्लेबाजों के टॉप-10 रैंकिंग में ऋषभ पंत सातवें, यशस्वी जायसवाल आठवें और शुभमन गिल नौवें नंबर पर मौजूद हैं. पंत को एक पायदान का फायदा हुआ है, वहीं जायसवाल तीन पायदान नीचे लुढ़क गए हैं. पांच पायदान की छलांग के साथ इंग्लैंड के बेन डकेट दसवें और जैक क्रॉली दो पायदान ऊपर चढ़कर 43वें स्थान पर आ गए हैं

5 /5
Jofra Archer on critics

जोफ्रा ऑर्चर ने भी लगाई छलांग

गेंदबाजों में चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर 38 पायदान चढकर 63वें स्थान पर पहुंच गए हैं. क्रिस वोक्स एक पायदान ऊपर 23वें स्थान पर हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टॉप पर बने हुए हैं.