×

IND vs NZ, 1st T20I: अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, युवराज भी रह गए पीछे

अभिषेक ने पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर हमला बोला. हाफ सेंचुरी तक पहुंचने के लिए उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए. अभिषेक ने इस पारी में कई कीर्तिमान बनाए.

abhishek sharma

abhishek sharma

भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में 48 रन से हरा दिया. बुधवार, 21 जनवरी को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने 7 विकेट पर 238 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 190 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. इस मैच में बारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे. शर्मा ने कमाल की हिटिंग की और सिर्फ 22 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की.

पहली ही गेंद से अभिषेक शर्मा का आक्रामक अंदाज

अभिषेक ने पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर हमला बोला. हाफ सेंचुरी तक पहुंचने के लिए उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए. अभिषेक ने इस पारी में कई कीर्तिमान बनाए.

सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंद में हाफ सेंचुरी

इस पारी में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूर की. यह 8वां मौका था जब उन्होंने 25 या उससे कम गेंद पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की हो. उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, भारत के सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के एविन लुईस को पीछे छोड़ा. इन सबने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 7 बार हाफ सेंचुरी 25 या उससे कम गेंद पर पूरी की हो.


न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी

अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे कम गेंदों पर हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड है. इससे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम यह रिकॉर्ड था. इन दोनों ने 23 गेंद पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाफ सेंचुरी पूरी की थी.

सबसे कम गेंद पर टी20 क्रिकेट में 5000 रन

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं. वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पता चलता है कि वह कितने आक्रामक बल्लेबाज हैं. और किस दर्जे से गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं.

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन पूरे वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा ने 2898 गेंदों पर यह मुकाम हासिल किया. आंद्रे रसेल ने 2942 गेंदों पर टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए थे. टिम डेविड (3127), विल जैक्स (3196) और ग्लेन मैक्सवेल (3239) का नंबर इसके बाद आता है.

युवराज सिंह से निकले आगे

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा ने अपने आदर्श और मेंटॉर युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों पर अपनी 84 रन की पारी में उन्होंने 8 छक्के लगाए. और इसके साथ ही वह युवराज से आगे निकल गए. अभिषेक ने सिर्फ 34 मैचों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 81 छक्के लगा दिए हैं. वहीं युवराज सिंह ने 58 मैचों में 74 छक्के लगाए थे. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने लगाए हैं. उन्होंने 205 छक्के लगाए हैं. सूर्यकुमार यादव 156 छक्कों (100 मैच) दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने 124 और हार्दिक पंड्या ने 107 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं.

Trending This Week