• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत से रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

AFG vs AUS: अफगानिस्तान ने ऑस्‍ट्रेलिया का 'विजय रथ रोकने के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई

Edited By : Vanson Soral | Jun 23, 2024, 10:10 AM IST

Published On Jun 23, 2024, 10:10 AM IST

Last UpdatedJun 23, 2024, 10:10 AM IST

अफगानिस्तान ने आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को T20 वर्ल्ड कप सुपर आठ चरण के मैच में रविवार को 21 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया.

  • 8 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2024) – आज जीत का सिलसिला खत्म
  • 7 – इंग्लैंड (2010-2012)
  • 7 – भारत (2012-2014)
  • 6 – ऑस्ट्रेलिया (2010)
  • 6 – श्रीलंका (2009)
  • 6 – भारत (2007-2009)
1 /2

T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज़्यादा जीत

अफगानिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने अर्धशतक बनाकर टीम को 6 विकेट पर 148 रन तक पहुंचाया. हरफनमौला गुलबदिन नैब ने 20 रन देकर चार विकेट लिये जिसकी मदद से उनकी टीम ने आस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 127 रन पर आउट कर दिया.

गुलबदीन नैब ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि नवीन-उल-हक ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

  • 4/11 – रविचंद्रन अश्विन, मीरपुर, 2014
  • 4/20 – गुलबदीन नैब, किंग्सटाउन, 2024*
  • 4/26 – शादाब खान, दुबई, 2021
2 /2

T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

इस शानदार जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को होने वाला मैच अब नॉकआउट की तरह हो सकता है.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (59) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. मैक्सवेल ने 41 गेंदों की अपनी पारी में तीन छक्के और छह चौके जड़े. टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के बाद 149 रन के आसान से दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य के स्कोर पर ट्रेविस हेड के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. नवीन-उल-हक की गेंद उनका मिडिल स्टंप ले उड़ी.

नवीन उल हक ने मैच के तीसरे ओवर में मिशेल मार्श (12) को धीमी गेंद पर मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया. उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 रन था. छठे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर मोहम्मद नबी का शिकार बने.

इसके बाद मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस (11) के बीच 39 रन की साझेदारी हुई. नैब ने 11वें ओवर में 71 के स्कोर पर स्टोइनिस को पवेलियन भेजा. और कोई बल्लेबाज मैक्सवेल का साथ नहीं दे सका. 106 के स्कोर पर नैब ने मैक्सवेल को नूर अहमद के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया की रही सही उम्मीद भी समाप्त कर दी.

पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से अफगानिस्तान ने चौथा बड़ा उलटफेर किया. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया था जबकि इस T20 वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने न्यूजीलैंड को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराने का बड़ा कारनामा किया.

गुलबदीन नैब वर्ल्ड कप इतिहास (वनडे और T20 मिलाकर) में 8वें गेंदबाज के तौर पर 4 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं. अफगानिस्तान ने आज के मैच में 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और नैब आखिरी गेंदबाज थे.