• Home
  • Photos
  • IPL में सिर्फ 05 रन देकर लिए हैं पांच विकेट, CSK ने आयुष म्हात्रे का बनाया रिप्लेसमेंट

IPL में सिर्फ 05 रन देकर लिए हैं पांच विकेट, CSK ने आयुष म्हात्रे का बनाया रिप्लेसमेंट

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 23, 2026, 04:38 PM IST

Published On Apr 23, 2026, 04:38 PM IST

Last UpdatedApr 23, 2026, 04:38 PM IST

आयुष म्हात्रे ने CSK के लिए इस सीज़न की शुरुआत ज़ोरदार तरीके से की थी. उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे, लेकिन सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए.

1 /5
Ayush Mhatre

चोट की वजह से आयुष म्हात्रे बाहर

आयुष म्हात्रे चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. आयुष म्हात्रे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे.

2 /5
Ayush Mhatre csk

आयुष म्हात्रे ने इस सीजन किया था शानदार प्रदर्शन

भारत की U19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने CSK के लिए इस सीज़न की शुरुआत ज़ोरदार तरीके से की थी. उन्होंने छह मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे, लेकिन सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते समय उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई.

3 /5
Akash Madhwal

आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को किया शामिल

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को साइन किया. आकाश मधवाल दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ है. वह आईपीएल में 2023- 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए और साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. मधवाल 30 लाख रुपये की कीमत पर CSK में शामिल हुए हैं.

4 /5
Akash Madhwal MI

LSG के खिलाफ चटकाए थे पांच विकेट

साल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में सिर्फ पांच रन देकर पांच विकेट चटकाए थे. उन्होंने IPL के 17 मैचों में हिस्सा लिया है और 23 विकेट लिए हैं.

5 /5
Akash Madhwal Mumbai Indians

घरेलू क्रिकेट में कैसा है आकाश मधवाल का रिकॉर्ड ?

32 साल के आकाश मधवाल घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने 14 फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट ए और 56 टी-20 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 25 विकेट है. 56 टी-20 मैच में उन्होंने 61 विकेट लेने का कारनामा किया है.