• Home
  • Photos
  • गेल और पोलार्ड के खास क्लब में हुई इस इंग्लिश बल्लेबाज की एंट्री, हासिल की बड़ी उपलब्धि

गेल और पोलार्ड के खास क्लब में हुई इस इंग्लिश बल्लेबाज की एंट्री, हासिल की बड़ी उपलब्धि

Edited By : Saurav Kumar | Aug 31, 2025, 06:25 PM IST

Published On Aug 31, 2025, 06:25 PM IST

Last UpdatedAug 31, 2025, 06:25 PM IST

क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड के खास क्लब में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की एंट्री हो गई है.

1 /5

सीपीएल 2025 में रविवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया. त्रिनबागो के लिए पारी की शुरुआत करने आए एलेक्स हेल्स ने 43 गेंद पर 74 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स ने 14,000 रन पूरे कर लिए. इस फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने वाले हेल्स दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. एलेक्स हेल्स से पहले क्रिस गेल और किरॉन पोलार्ड 14,000 रन बना चुके हैं. पोलार्ड ने भी शनिवार को ये उपलब्धि हासिल की.

2 /5

क्रिस गेल ने 2005 से 2022 के बीच 463 मैचों में 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाते हुए 14,562 रन बनाए हैं.

3 /5

एलेक्स हेल्स ने 2009 से अब तक खेले 509 मैचों में 7 शतक और 89 अर्धशतक लगाते हुए 14,024 रन बनाए हैं.


4 /5

किरोन पोलार्ड ने 2006 से अब तक खेले 713 मैचों में 1 शतक और 64 अर्धशतक लगाते हुए 14,012 रन बनाए हैं.

5 /5

पोलार्ड का रिकॉर्ड इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं. गेल और हेल्स ने बतौर ओपनर यह उपलब्धि हासिल की है. 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 75 टी20 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 2,074 रन बनाए हैं. हेल्स ने 2022 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 47 गेंद पर 86 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड विजेता रही थी.