×

घरेलू टूर्नामेंट: रणजी ट्रॉफी से विजय हजारे तक, भारतीय क्रिकेट के मजबूत स्तंभ

भारत के क्रिकेट में घरेलू टूर्नामेंट कौन-कौन से हैं. और उनके क्या फॉर्मेट होते हैं. विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की पुष्टि करने के बाद यह सवाल फिर लोगों के जेहन में है.

घरेलू टूर्नामेंट किसी भी देश के क्रिकेट की बुनियाद होते हैं. काफी हद तक इन्हीं से तय होता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम कैसा प्रदर्शन करेगी. यही वह मंच होता है जिसमें हजारों खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है. भारतीय बोर्ड (BCCI) हर साल कई बड़े पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करता है. इनके जरिए ही टीम इंडिया को लगातार वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर मिलते हैं. आगे की स्लाइड्स में हम जानेंगे इन टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से.

New Delhi: Delhi's player Virat Kohli shares a light moment with his former cricket mate Shavez during a training session ahead of the Ranji Trophy 2024-25 cricket match between Delhi and Railways, at the Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Tuesday

रणजी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट की रीढ़

रणजी ट्रॉफी भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट है. यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है. इसकी शुरुआत 1934-35 में हुई. और अब भी इसे भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी कसौटी माना जाता है. इसमें देश की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेती हैं. बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलकर और निखरकर सामने आए. रणजी की पिचों पर 4-5 दिन तक खेलने का अनुभव खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करता है. खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह की पिचों पर खेलने का अनुभव मिलता है. इस टूर्नामेंट को प्लेट और एलीट दो हिस्सों में बांटा गया है.

Central Zone lifts Duleep Trophy
Central Zone lifts Duleep Trophy

दलीप ट्रॉफी: जोनल प्रतिद्वंद्विता का रोमांच

दलीप ट्रॉफी एक मल्टी-डे टूर्नामेंट है, जिसमें पारंपरिक रूप से जोनल टीमें खेलती रही हैं. यह भी एक फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है. इसमें अब छह टीमें होती हैं. नॉर्थ, वेस्ट, ईस्ट, साउथ, सेंटर और नॉर्थ-ईस्ट जोन. देश के कई बड़े खिलाड़ियों को यहां खुद को परखने का मौका मिलता है.

Karnataka players
Karnataka team players after winning the Vijay Hazare Trophy title

TRENDING NOW


विजय हजारे ट्रॉफी: भारत का वनडे घरेलू मंच

यह भारत का प्रमुख लिस्ट-ए (वनडे) घरेलू टूर्नामेंट है. राज्य टीमों के बीच 50 ओवर का यह मुकाबला वनडे इंटरनेशल क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों को तैयार करता है. वनडे के कई एक्सपर्ट खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और रुतुराज गायकवाड़ ने यहां अच्छा प्रदर्शन कर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Shreyas Iyer with Syed Mushtaq Ali Trophy (image credit- ESPNcricinfo)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: घरेलू टी20 का अखाड़ा

यह भारत का घरेलू टी20 टूर्नामेंट है. इसे अब आईपीएल के लिए टैलंट हंट या स्काउट का मंच कह सकते हैं. कई युवा खिलाड़ियों ने SMAT में धमाकेदार प्रदर्शन करके IPL कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए. यह आज की रफ्तार के साथ तालमेल बैठाने का मौका है.

Mumbai Team with the Irani Cup title

ईरानी कप: रणजी चैंपियन vs रेस्ट ऑफ इंडिया

ईरानी कप फर्स्ट क्लास क्रिकेट का एक प्रीमियम मुकाबला है. इसमें सिर्फ एक मैच होता है. जिसमें पिछले सीजन की रणजी ट्रॉफी के चैंपियन और ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ आमने-सामने होते हैं.

col.-CK.-Naidu

सीके नायडू ट्रॉफी (U-23) और कूच बिहार ट्रॉफी (U-19)

ये टूर्नामेंट भारत के भविष्य की नींव तैयार करते हैं. सीके नायडू टूर्नामेंट अंडर-23 टूर्नामेंट है. जो लाल-गेंद से खेला जाता है. इसमें भी राज्यों की टीमें ही खेलती हैं. वहीं कूच बिहार भी अंडर-19 टूर्नामेंट है जो यूथ फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट है.

Trending This Week