- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- अंजलि तेंदुलकर ने जीता था गोल्ड मेडल... परिवार के लिए छोड़ा सुनहरा करियर
अंजलि तेंदुलकर ने जीता था गोल्ड मेडल... परिवार के लिए छोड़ा सुनहरा करियर
Published On Apr 01, 2025, 04:41 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2025, 04:41 PM IST
अंजलि तेंदुलकर ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं. वह एक गोल्ड मेडलिस्ट रहीं. और साथ ही एसआरटी स्पोर्ट्स की सह-संस्थापक भी. वह गरीब और जरूरतमंदों के लिए एनजीओ चलाती हैं. और परिवार का भी ख्याल रखती हैं. एक नजर डालते हैं उनकी प्रफेशनल करियर और पढ़ाई-लिखाई पर. अंजलि का जन्म अंजलि तेंदुलकर का...
अंजलि का जन्म
अंजलि तेंदुलकर का जन्म 10 नवंबर, 1967 को मुंबई में हुआ. उनके पिता का नाम आनंद मेहता है. और उनकी माता का नाम एनाबेल मेहता है. जो मूल रूप से ब्रिटेन की है.
कैसा था बचपन
अंजलि तेंदुलकर का बचपन एक ही बहुत ही संपन्न परिवार में गुजरा. वह उद्योगपति आनंद मेहता की इकलौती संतान है.
कैसी रही पढ़ाई-लिखाई
अंजलि ने अपनी पढ़ाई-लिखाई बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से हुई. और अपनी एमबीबीएस डिग्री ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, मुंबई से की. वह पीडियाट्रीशन (बच्चों की डॉक्टर)
सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की लव स्टोरी
सचिन तेंदुलकर और अंजलि का प्यार पहली नजर का था. अंजलि ने सचिन को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था. वह अपनी मां को रिसीव करने एयरपोर्ट पर आई थीं. वहीं तेंदुलकर और उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई.
कब हुई शादी
अंजलि और तेंदुलकर ने साल 1995 में जब सचिन की उम्र सिर्फ 22 साल थी तब दोनों की शादी हो गई थी. 24 मई की तारीख को इनकी शादी हुई.
प्यार के लिए बलिदान
अंजलि पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं. मुंबई यूनिवर्सिटी से पेडियाट्रिशन में गोल्ड मेडलिस्ट थीं. उन्होंने अपने बच्चों, बेटी सारा और अर्जुन के लिए अपने करियर को छोड़ दिया. और बच्चों की देखभाल करने का फैसला किया.
सचिन के करियर में पूरा साथ
सचिन के करियर में अंजलि ने पूरा साथ दिया. और फिर साल 2019 में उन्होंने सेल्फ-एनचिरमेंट का सफर शुरू किया. उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. और फिर यूके और मुंबई में सियोन हॉस्पिटल में प्रैक्टिल एक्सपीरियंस लिया.