• Home
  • Photos
  • IPL 2026: KKR को लगा एक और तगड़ा झटका, अब स्टार खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

IPL 2026: KKR को लगा एक और तगड़ा झटका, अब स्टार खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 21, 2026, 03:41 PM IST

Published On Mar 21, 2026, 03:41 PM IST

Last UpdatedMar 21, 2026, 03:41 PM IST

हर्षित राणा पहले से ही चोटिल हैं, वहीं मथीशा पथिराना को अभी भी आईपीएल में भाग लेने के लिए मंजूरी नहीं मिली है.

1 /5
Akash Deep KKR

आकाश दीप चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर

हर्षित राणा पहले से ही चोटिल हैं, वहीं मथीशा पथिराना को अभी भी आईपीएल में भाग लेने के लिए अभी मंजूरी नहीं मिली है. तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान केकेआर के लिए आकाश दीप का बाहर होना बड़ा झटका माना जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज को बताया है कि दुर्भाग्य से, आकाश दीप IPL से बाहर हो गया है, वह इस सीज़न टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

2 /5
Akash Deep lsg

सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हैं आकाश दीप

आकाश दीप कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में शामिल नहीं हुए हैं, जो 18 मार्च से कोलकाता में चल रहा है. समझा जाता है कि वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं, हालांकि उनकी चोट की सही प्रकृति अभी भी स्पष्ट नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि आकाश दीप को 15 से 18 फरवरी के बीच कल्याणी स्थित बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में बंगाल की ओर से खेलते हुए बाएं पैर की एड़ी में चोट लग गई थी.

3 /5
Akash deep ipl

एक करोड़ के बेस प्राइस में बिके थे आकाश दीप

29 साल के बंगाल के इस तेज गेंदबाज़ को फ़्रैंचाइज़ी ने पिछले साल अबू धाबी में हुई मिनी-नीलामी में 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था. वह आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे. हालांकि केकेआर के पास तेज गेंदबाजी टीम में वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी और कार्तिक त्यागी शामिल हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और रमनदीप सिंह तेज गेंदबाजी के ऑलराउंड विकल्प हैं.


4 /5
Akash Deep

आकाश दीप का आईपीएल में प्रदर्शन

आकाश दीप ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेला है. उन्होंने 14 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं.

5 /5
KKR

केकेआर का स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना (चोटिल), ब्लेसिंग मुजरबानी, तेजस्वी सिंह, रचिन रविंद्र, फिन एलन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलांकी, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप (चोटिल), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा (चोटिल), मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती