×

खुश हो... प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली से पूछा सीधा सवाल- क्या मिला जवाब

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन ही वृंदावन में स्वामी प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे. कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थी.

Virat Kohli and Anushka Sharma at Premanand Ji Maharaj Ashram Vrindavan: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं.

मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में स्वामी प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे. इस मुलाकात और प्रेमानंद महाराज का उन्हें दिया गया प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विराट कोहली पहले भी जा चुके हैं आश्रम

कोहली जब अच्छे फॉर्म में नहीं थे तब भी वह प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे. तब कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. और कोहली ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी. कोहली इस बार अपने करियर का बड़ा फैसला लेने के बाद वृंदावन पहुंचे हैं.


प्रेमानंद महाराज ने पूछा सीधा सवाल

कोहली जब मंगलवार को प्रेमानंद महाराज से मिले तो महाराज जी ने उनसे सीधा एक सवाल पूछा. तुम खुश हो- तो कोहली ने इसका जवाब हां में दिया. कोहली और अनुष्का से काफी देर बैठकर प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना. उन्होंने विराट और अनुष्का को भक्ति और नामजाप का महत्व बताया. दोनों ने बहुत ध्यान से उनकी बातें सुन रहे थे. खबरों के मुताबिक तीन घंटे तक दोनों राधाकेलीकुंज आश्रम में रुके.

सोमवार को लिया विराट ने संन्यास

कोहली जब मंगलवार को प्रेमानंद महाराज से मिले तो महाराज जी ने उनसे सीधा एक सवाल पूछा. तुम खुश हो- तो कोहली ने इसका जवाब हां में दिया. कोहली और अनुष्का से काफी देर बैठकर प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना. उन्होंने विराट और अनुष्का को भक्ति और नामजाप का महत्व बताया. दोनों ने बहुत ध्यान से उनकी बातें सुन रहे थे. खबरों के मुताबिक तीन घंटे तक दोनों राधाकेलीकुंज आश्रम में रुके.

14 साल लंबा रहा विराट का करियर

कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर का अंत किया. अपने टेस्ट करियर में कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाए. इसमें 30 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी लगाईं. बीते कुछ साल में कोहली के जीवन में काफी बदलाव आया है. आध्यात्मिकता की ओर उनका झुकाव काफी हो गया लगता है. पहले भी कोहली और अनुष्का अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे.

पहले भी कई मंदिर गए हैं विराट और अनुष्का

कोहली और अनुष्का 2023 में महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन का दौरा किया था. इससे पहले नीम करौली बाबा, कैंची धाम भी जा चुके हैं.

खलेगी विराट की कमी

भारत को अगले महीने से इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. कोहली से पांच दिन पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. दोनों की कमी भारतीय टीम को इस अहम सीरीज से पहले बहुत खलेगी.

प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा

Trending This Week