×

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में वीवीआईपी का जमावड़ा, राहुल द्रविड़, धोनी और युवराज सहित कई मेहमान हुए शामिल

अर्जुन तेंदुलकर की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं थी.

Arjun tendulkar marriage

Arjun tendulkar marriage

Arjun Tendulkar got married to Saaniya Chandhok: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी गुरुवार को एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ हुई. अर्जुन और सानिया को अपना आशीर्वाद देने के लिए भारत के कई वीवीआईपी एक साथ जमा हुए. शादी समारोह में पहुंचने वाले प्रमुख नामों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़, आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह, महान लेग-स्पिनर अनिल कुंबले, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं.

क्रिकेटर्स के अलावा दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार भी इस शादी समारोह का हिस्सा बना. बॉलीवुड जगत से आमिर खान, अभिषेक बच्चन सहित कई सितारे भी इस शादी में पहुंचे. अर्जुन अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं, वह गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बाद अगले सीजन से पहले वह एलएसजी से जुड़ चुके हैं.

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर ने लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से की शादी

महीनों की तैयारियों और सेलिब्रेशन के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से उन्होंने शादी की. अर्जुन की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक रस्मों और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुईं. मुंबई में मेहंदी और संगीत फंक्शन समेत शादी से पहले के इवेंट हुए, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए थे. कपल ने अगस्त 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे.

MS Dhoni
MS Dhoni

एमएस धोनी भी शादी समारोह में हुए शामिल

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस शादी समारोह में शामिल हुए. धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ शादी समारोह में शिरकत की.दोनों का स्टाइलिश अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा.

Yuvraj singh
Yuvraj singh


युवराज, द्रविड़, अगरकर, हरभजन, गंभीर सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी शादी समारोह का बने हिस्सा

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी इस शादी समारोह में पहुंचे. युवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी हेजल कीच भी मौजूद थी. युवराज सिंह सचिन के करीबी लोगों में से एक है. प्रोफेशनल क्रिकेट से अलग होने के बाद दोनों की दोस्ती जगजाहिर है.टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ भी पहुंचे. राहुल द्रविड़ के अलावा इरफान पठान, हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा, ऋषि धवन, हरभजन सिंह, जहीर खान, अजीत अगरकर और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी अपने-अपने परिवार के साथ इसका हिस्सा बने. इन सभी के अलावा अर्जुन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त पृथ्वी साव भी शादी में पहुंचे.

Sara Tendulkar
Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर के लुक ने लूटी महफिल

अर्जुन की शादी में बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने लुक्स और अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सारा पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं. सारा इस लाइट शेड में बेहद आकर्षक और खूबसूरत नजर आईं.

Saaniya Chandhok
Saaniya Chandhok

कौन है सानिया चंडोक ?

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक मुंबई की एक एंटरप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं, वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं. उन्होंने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपने काम करती हैं.

Trending This Week