• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • Arshdeep vs Malinga: 62 T20I मैच के बाद लसिथ मलिंगा से कितना आगे हैं अर्शदीप सिंह, देखें आंकड़े

Arshdeep vs Malinga: 62 T20I मैच के बाद लसिथ मलिंगा से कितना आगे हैं अर्शदीप सिंह, देखें आंकड़े

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jan 28, 2025, 05:40 PM IST

Published On Jan 28, 2025, 05:40 PM IST

Last UpdatedJan 28, 2025, 05:40 PM IST

अर्शदीप सिंह ने जुलाई 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया था और पिछले ढाई साल में ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

1 /5
(Image credit- BCCI X)

विकेट और औसत

अर्शदीप सिंह ने 62 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 18.13 की औसत से 98 विकेट चटकाए हैं, वहीं लसिथ मलिंगा ने 62 टी-20 मैच में 20.28 की औसत से 78 विकेट चटकाए थे. (Image credit- BCCI X)

2 /5
(Image credit- ICC X)

इकॉनोमी

इकॉनोमी की बात करें तो 62 टी-20 मैच के बाद अर्शदीप सिंह की इकॉनोमी 8.27 की है, वहीं लसिथ मलिंगा की इकॉनोमी 62 टी-20 मैच के बाद 7.26 की थी. (Image credit- ICC X)

3 /5
(Image credit- @arshdeepsinghh X)

फोर विकेट हॉल/फाइव विकेट हॉल

अर्शदीप सिंह ने 62 टी-20 इंटरनेशनल मैच में दो बार चार विकेट लेने का कारनामा किया था, हालांकि वह एक बार भी फाइव विकेट हॉल नहीं कर सके हैं. वहीं लसिथ मलिंगा ने 62 टी-20 मैच में एक बार चार और एक बार फाइव विकेट हॉल लिया था. (Image credit- @arshdeepsinghh X)

4 /5
(Image credit- @arshdeepsinghh X)

सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल

सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट चटकाए हैं. वहीं लसिथ मलिंगा ने 62 टी-20 मैच के बाद 31 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे.

5 /5
(Image credit- ICC X)

लसिथ मलिंगा का करियर

लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका के लिए कुल 84 टी-20 मैच खेले. 84 टी-20 मैच की 83 इनिंग में मलिंगा ने कुल 107 विकेट चटकाए. छह रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल है. उनकी इकॉनोमी 7.24 और औसत 20.79 का है. उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल और दो बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.