×

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के आगे झुकी आईसीसी ! मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर लिया यू-टर्न

पीसीबी ने आईसीसी को धमकी दी थी कि अगर पाइक्रॉफ्ट को मैच से नहीं हटाया गया, तो वह अपने अगले मुकाबले का बहिष्कार करेगा.

Pakistan cricket Board

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को यूएई के खिलाफ आगामी एशिया कप मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में बदलाव के लिए मना लिया है., यूएई के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन, एंडी पाइक्रॉफ्ट की जगह मैच रेफरी की भूमिका निभा सकते हैं. आईसीसी ने यह कदम हाल ही में भारत के साथ हुए मुकाबले के दौरान पाइक्रॉफ्ट और पाकिस्तानी टीम से जुड़े ‘हैंडशेक विवाद’ के बाद उठाया है, जिस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी.

ICC
ICC

आईसीसी ने खारिज की थी मांग

पहले आईसीसी ने इस विवाद को कमतर आंका और पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था, लेकिन हाल ही में दोनों पक्षों के बीच समझौते के संकेत मिले हैं.

Moshin Naqvi
Moshin Naqvi

पीसीबी के आगे झुका आईसीसी !

पाइक्रॉफ्ट के मामले को संभालने के तरीके पर पीसीबी की ओर से कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद एक समझौते के रूप में प्रतीत होता है. मंगलवार को पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी थी.

Richie Richardson
Richie Richardson


रिचर्डसन होंगे मैच रेफरी, आधिकारिक ऐलान होगा बाकी

सूत्रों के अनुसार, रिचर्डसन पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे. हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह बदलाव सिर्फ इसी मैच तक सीमित है या टूर्नामेंट के बाकी मैचों तक लागू रहेगा. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिचर्डसन एक अनुभवी आईसीसी मैच रेफरी हैं, जिन्होंने कई हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की. हालांकि, इस घटनाक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है.

Andy Pycroft
Andy Pycroft

विवाद से बचने के लिए आईसीसी ने लिया फैसला

पीसीबी ने दावा किया था कि ‘हैंडशेक विवाद’ ने ड्रेसिंग रूम के मामले को अशांत कर दिया, इससे खिलाड़ियों का अनावश्यक रूप से ध्यान भटका है, हालांकि, आईसीसी पाइक्रॉफ्ट के पक्ष में था, लेकिन अधिकारियों ने कथित तौर पर सौहार्द बनाए रखने और आगे के विवाद से बचने के लिए इस बदलाव पर सहमति जताई गई है.

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

पाकिस्तान ने दी थी एशिया कप के बहिष्कार की धमकी

पीसीबी ने आईसीसी को धमकी दी थी कि अगर पाइक्रॉफ्ट को मैच से नहीं हटाया गया, तो वह अपने अगले मुकाबले का बहिष्कार करेगा. पाकिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने के लिए बुधवार को यूएई के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, इस मैच को जीतने वाली टीम ही अगले दौर में पहुंच सकती है

Trending This Week